क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रनऑफ 12 जनवरी को

जाग्रेब । दक्षिण-पूर्व यूरोपीय देश क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव में किसी उम्मीदवार को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद अब 12 जनवरी को रनऑफ के जरिये फैसला होगा। इन चुनावों में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए जरूरी 50 प्रतिशत वोट नहीं मिले थे। यह घोषणा क्रोएशिया के चुनाव आयोग ने सोमवार को की।

देश में अब तक 99.88 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी है। मौजूदा राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक, जिन्हें सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन प्राप्त है, 49.10 प्रतिशत मतों के साथ पहले स्थान पर हैं, लेकिन वह पहले दौर में जीतने में विफल रहे। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सत्तारूढ़ क्रोएशियाई डेमोक्रेटिक यूनियन के ड्रैगन प्रिमोरैक को 19.35 प्रतिशत मत मिले हैं।

क्रोएशियाई चुनाव कानून के अनुसार, यदि कोई भी उम्मीदवार पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त करता, तो शीर्ष दो दावेदार रनऑफ के लिए दो सप्ताह बाद फिर से प्रतिस्पर्धा करते हैं।

मिलनोविक ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे विश्वास है कि दो सप्ताह में हम जीत का जश्न मनाएंगे।” वहीं, प्रिमोरैक ने इसे “एक शानदार अवसर” बताते हुए कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन होगा जब हम दोनों आमने-सामने होंगे।”

क्रोएशिया में राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है और कोई व्यक्ति लगातार अधिकतम दो बार राष्ट्रपति बन सकता है। हालांकि यह पद मुख्य रूप से औपचारिक होता है, लेकिन निर्वाचित राष्ट्रपति के पास राजनीतिक शक्ति होती है। वह सेना के सर्वोच्च कमांडर के रूप में भी कार्य करता है।

मिलनोविक ने यूक्रेन के लिए नाटो और यूरोपीय संघ के समर्थन की आलोचना की है। उनका मानना है कि क्रोएशिया को तटस्थ रहना चाहिए और वह अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों में शामिल होने से बचने की वकालत करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने यूक्रेन के लिए नाटो की प्रशिक्षण पहल में क्रोएशिया की भागीदारी को भी रोका है।

दूसरी ओर, प्रिमोरैक ने कहा है कि क्रोएशिया का स्थान पश्चिम में है, न कि पूर्व में।

मिलनोविक का चुनाव अभियान भ्रष्टाचार के एक बड़े आरोप से प्रभावित रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले महीने क्रोएशिया के स्वास्थ्य मंत्री को जेल जाना पड़ा था। यह मामला चुनाव पूर्व चर्चाओं का मुख्य मुद्दा रहा था।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘टैक्स चोरी पकड़ने के लिए डिजीयात्रा के डाटा का इस्तेमाल नहीं’, सरकार की सफाई

Read Next

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, विदेशों से आए प्रतिनिधिमंडल ने भारत से की कार्रवाई की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com