किसानों को समर्थन देने शंभू बॉर्डर जाएंगे बजरंग पूनिया, कहा- नम्रता के साथ एक होना होगा

सोनीपत । पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर देश के किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को स्टार पहलवान एवं कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया शंभू बॉर्डर जाकर किसानों को समर्थन देंगे।

मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों की मांग को लेकर आमरण अनशन पर हैं। वहीं, बजरंग पूनिया ने शंभू बॉर्डर रवाना होने से पहले मीडिया से करते हुए कहा, जगजीत सिंह डल्लेवाल को आमरण अनशन पर गए हुए शनिवार को 18 दिन हो गए है, लेकिन उसके बाद भी सरकार ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की। इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए पूरे देश को नम्रता के साथ एक होना होगा। अन्नदाता 13 महीने पहले और पिछले 10 महीने यानी कुल 23 महीनों से एमएसपी की मांग को लेकर धरने दे रहे हैं।

पूनिया ने बताया कि किसानों के समर्थन में हम पहले भी थे और आगे भी रहेंगे। इसी सिलसिले में शनिवार को शंभू बॉर्डर जा रहा हूं। उन्होंने 101 आदमी दिल्ली भेजने के लिए एक पैनल बनाया है। लेकिन इनको भी पुलिस की तरफ से रोका जा रहा है, तो देश में इससे बड़ी तानाशाही क्या होगी?

उन्होंने कहा, यह मुद्दा सिर्फ हरियाणा या पंजाब के किसानों का नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों का है। हरियाणा सरकार एमएसपी देने का दावा कर रही है, तो वो ये बताए कि पिछले जेरी के सीजन में उन्होंने किसानों को कितनी एमएसपी दी। आज के समय में तो किसानों की फसल भी नहीं खरीदी जा रही। वो मंडी से 8-10 दिन रुक कर वापस आ रहे हैं।

किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली रवाना होने के सवाल पर उन्होंने कहा, जो किसानों का फैसला होगा, उसपर काम होगा।

भाजपा नेताओं के इस बयान पर कि कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है, बजरंग पूनिया ने कहा, ऐसा है तो उनको किसानों को एमएसपी देकर राजनीति को खत्म कर देना चाहिए।

केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को मिली मंजूरी को लेकर बजरंग पूनिया ने कहा, वो देश के मुद्दे पर कोई बात नहीं करते, सिर्फ धर्म और जाति की बात करते हैं। वहीं, कोई भी बिल लाकर पास करने की कोशिश करते हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

admin

Read Previous

रिलायंस इंडस्ट्रीज में नहीं रुक रही गिरावट, 10 साल में पहली बार नकारात्मक रिटर्न देने को तैयार शेयर

Read Next

किसान आज फिर शुरू करेंगे ‘दिल्ली चलो’ मार्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com