संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा में युद्धविराम के लिए प्रस्ताव पारित, भारत ने किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र । भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में ‘तत्काल, बिना शर्त और स्थायी’ युद्धविराम की मांग की गई।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुधवार को दो प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दी। इनमें से एक गाजा में युद्ध विराम की अपील करता है। दूसरा नियर ईस्ट में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के लिए समर्थन व्यक्त करना चाहता है।

यूएनआरडब्ल्यू से संबंधित प्रस्ताव में 28 अक्टूबर को अपनाए गए एक नए इजरायली कानून की भी आलोचना की गई है जो फिलिस्तीनी क्षेत्रों में एजेंसी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाता है।

इजरायल ने यूएनआरडब्ल्यूए के कुछ कर्मचारियों पर हमास आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप लगाया है।

तत्काल युद्ध विराम की मांग करने वाला प्रस्ताव 158 मतों के साथ पारित किया गया। जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, अर्जेंटीना, चेकिया, हंगरी, नाउरू, पापुआ न्यू गिनी, पैराग्वे और टोंगा सहित नौ सदस्यों ने खिलाफ वोट दिया। वहीं 13 सदस्य अनुपस्थित रहे।

यूएनआरडब्ल्यूए का समर्थन करने वाले दूसरे प्रस्ताव के पक्ष में 159 मत, विरोध में नौ मत पढ़े। जबकि 11 सदस्य गैरमौजूद रहे।

भारत ने लगातार 7 अक्टूबर के हमलों की निंदा की है, इसे आतंकी कृत्य बताया, साथ ही सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई पर जोर दिया है।

भारत ने इसके साथ ही, बार-बार युद्ध विराम, निरंतर मानवीय सहायता, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन, संयम, संवाद और कूटनीति के प्रति प्रतिबद्धता की आवश्यकता पर जोर दिया है।

बता दें 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल में बड़ा हमला किया था। इसके जवाब में यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाली गाजा पट्टी में सैन्य अभियान शुरू किया था।

हमास के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था। इजरायली हमलों ने गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

admin

Read Previous

बिहार में ठंड ने पैदा की सिहरन, गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार, गीजर व हीटर की भी बढ़ी मांग

Read Next

आईसीसी प्रमुख जय शाह ने ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक आयोजन समिति की सीईओ से मुलाकात की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com