ईरान परमाणु कार्यक्रम के लिए पश्चिम को ‘फिरौती’ नहीं देगा : प्रथम उपराष्ट्रपति रजा अरेफ

तेहरान । ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा अरेफ ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए प्रतिबद्धता जताई। साथ ही किसी भी प्रकार की “फिरौती देने” की बात को मजबूती से खारिज कर दिया। यह जानकारी ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन की यात्रा के दौरान, अरेफ ने स्नैपबैक तंत्र (प्रतिबंध) को सक्रिय करने की पश्चिमी धमकियों की आलोचना की, जो तेहरान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की बात कर रहा है। उन्होंने “शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों” को जारी रखते हुए “क्रूर प्रतिबंधों” को हटाने के लिए “रचनात्मक बातचीत” पर जोर दिया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि अरेफ ने 2015 की संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) में फिर से शामिल होने के लिए तत्परता दिखाई है। उनका कहना है कि ईरान शामिल होगा यदि अन्य पक्ष भी इसका अनुपालन करते हैं। उन्होंने अपनी परमाणु गतिविधियों में ईरान की पारदर्शिता और सुरक्षा समझौते का पालन करने पर प्रकाश डाला, जो परमाणु सामग्री और प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करता है।

स्नैपबैक तंत्र पर हाल के पश्चिमी बयानों को खारिज करते हुए, अरेफ ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाइयों से जेसीपीओए समाप्त हो जाएगा, उन्होंने कहा, “हमारी रणनीति कार्रवाई के बदले कार्रवाई की है।”

ईरान ने प्रतिबंधों में राहत के बदले में अपनी परमाणु गतिविधियों पर सीमाएं तय करने पर सहमति जताते हुए 2015 में विश्व शक्तियों के साथ जेसीपीओए पर हस्ताक्षर किया था। हालांकि, अमेरिका ने इसे 2018 में वापस ले लिया और प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया, जिससे ईरान भी अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे हटा। 2021 से चल रही डील को पुनर्जीवित करने की बातचीत अभी भी रुकी हुई है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन, दो आतंकी ढेर

Read Next

पीएम मोदी ने ‘पाठक और विचारक’ एस.एम. कृष्णा के निधन पर जताया दुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com