‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा को मिला ‘ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

नई दिल्ली । मशहूर कॉमेडियन, टेलीविजन होस्ट और अभिनेता कपिल शर्मा को एनडीटीवी के ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स’ 2024 में ‘ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें शुक्रवार को ये सम्मान दिया गया।

अवॉर्ड मिलने के बाद भावुक ‘कॉमेडी किंग’ ने कहा, “आज से 20 साल पहले मैं इसी होटल में किसी गायक के साथ कोरस गायक के तौर पर परफॉर्म करने आया था। आज 20 साल बाद मुझे उसी होटल में अवॉर्ड मिल रहा है। मैं वास्तव में भगवान का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”

कपिल ने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के बारे में बात करते हुए कहा, “जब मैंने यह शो शुरू किया था, तो मुझे 24 एपिसोड से ज्यादा नहीं दिया गया था और आज इस शो को 12 साल हो चुके हैं। मेरा सफर बहुत शानदार रहा।”

“थिएटर से शुरुआत करने के बाद मैंने दिल्ली में कई साल बिताए और फिर मैं मुंबई आ गया। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे रास्ता दिखाया। जब मैं एक रियलिटी शो के लिए चुना गया, तो मेरी जिंदगी में बहुत सी चीजें बदल गईं। जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मुझे लगता है कि यही जिंदगी है।”

सोशल मीडिया पर लोगों की बढ़ती एक्टिविटिज को लेकर भी कपिल शर्मा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “हम सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा डूबे हैं। हम जानना चाहते हैं कि अमेरिका ने यूक्रेन से क्या कहा है, लेकिन हमें नहीं पता कि हमारे पिता बगल के बाथरूम में गिर तो नहीं गए। सोशल मीडिया पर बहुत समय बिताकर हम लोगों को अपनी दुनिया में आने का मौका दे रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए और मैं इसके लिए कोशिश कर रहा हूं।“

कपिल शर्मा ने कहा, “मैंने प्लेटफॉर्म पर अपना समय सीमित कर दिया है। मुझे पता है कि किसी व्यक्ति के सोशल मीडिया पर समय बिताने के कई कारण हो सकते हैं। हम सभी की परिस्थितियां एक जैसी नहीं होती। लेकिन यह मत भूलिए कि हर दिन नया होता है।”

–आईएएनएस

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

‘बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है’, कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग...

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है,...

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

admin

Read Previous

बैसाखी पर आईं किम कार्दशियन, डॉक्टर की सलाह पर कर रहीं आराम

Read Next

भारत में मोटर स्पोर्ट्स के ‘गॉडफादर’ इंदु चंडोक का निधन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com