अमेरिका को बेरूत हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी: बाइडेन

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुताबिक उन्हें बेरूत पर इजरायल की ओर से किए गए हमले की भनक तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह बेरूत में इजरायल के हवाई हमलों पर टिप्पणी करने से पहले अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही दोहराया कि अमेरिका इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के ऑपरेशन में शामिल नहीं था।

बाइडेन ने डेलावेयर में संवाददाताओं से कहा, “हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं, मैं आपको बता सकता हूं – अमेरिका को आईडीएफ कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं थी या इसमें हमारी कोई भागीदारी नहीं थी। हम अधिक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। जब हमारे पास अधिक जानकारी होगी, तो मैं और कुछ कह पाऊंगा।”

सीएनएन ने शुक्रवार को एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि, इजरायल ने ऑपरेशन के शुरू होने और विमानों के उड़ान भरने के बाद अमेरिका को जानकारी दी थी।

अधिकारी ने कहा, “हमें इसके बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और न ही किसी ने पहले हमें सूचित किया था।”

एक इजरायली अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि यह सूचना हमले से “कुछ देर पहले” भेजी गई थी, और अमेरिका ने इस ऑपरेशन में कोई भूमिका नहीं निभाई थी।

बाइडेन से जब पूछा गया कि क्या हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को निशाने पर रख किए गए हमले (सीएनएन की रिपोर्ट अनुसार) सही ठहराए जा सकते हैं? तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया।

उनका जवाब था, “हमें और अधिक जानकारी इकट्ठी करनी होगी।” “मैं इस प्रश्न का उत्तर देने की स्थिति में नहीं हूं।” उन्होंने कहा कि वह संघर्ष के कारण क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव को लेकर “हमेशा चिंतित रहते हैं।”

इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी शुक्रवार को कहा कि अमेरिका अभी भी बेरूत में इजरायली हमलों के बारे में अधिक जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं, हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इरादा क्या था – और जब तक हमारे पास वह जानकारी नहीं आ जाती, हम इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने क्षेत्र में तनाव के लिए एक कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता पर एक बार फिर जोर दिया।

ब्लिंकन ने एक समाचार सम्मेलन में कहा कि इजरायल को यह अधिकार है कि अपने बचाव के लिए और बंधक नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश करे लेकिन, “जिस तरह से वह ऐसा कर रहा है, वह मायने रखता है”।

उन्होंने चेतावनी दी कि कूटनीति का अनुसरण न करने से “अधिक संघर्ष, अधिक हिंसा, अधिक पीड़ा और अधिक अस्थिरता और असुरक्षा पैदा होगी, जिसका असर दुनिया भर पर पड़ेगा”।

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने दावा किया कि कूटनीति का मार्ग अभी भी मौजूद है, हालांकि “इस समय इसे देखना मुश्किल लग सकता है”।

ब्लिंकन का ये बयान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव को लेकर दिलचस्पी न दिखाने के कुछ दिनों बाद आया है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

पीओके ही नहीं पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी हिंदुस्तान का हिस्सा : मौलाना रजवी

Read Next

फिलिस्तीनियों को सामूहिक दंड देने को कोई भी आधार उचित नहीं ठहरा सकता: यूएन प्रमुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com