इजरायल मिलिट्री चीफ का इस्तीफा, कहा- 7 अक्टूबर की नाकामी जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी

तेल अवीव । इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह 6 मार्च को अपना पद छोड़ देंगे।

एक बयान में, इजरायल सैन्य प्रमुख ने कहा कि वह “7 अक्टूबर को आईडीएफ की नाकामी के लिए अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करने के बाद इस्तीफा दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि 6 मार्च तक, वह 7 अक्टूबर के हमास हमले की जांच पूरी कर लेंगे और आईडीएफ को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के मुताबिक आईडीएफ चीफ ने अपने त्याग पत्र में लिखा, ‘पिछले चार दशकों से, इजरायल की रक्षा करने का मिशन मेरे जीवन की प्रेरणा रहा। एक सैनिक और युवा कमांडर के रूप में अपने शुरुआती दिनों से लेकर चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी भूमिका तक, मैंने आईडीएफ का हिस्सा होने पर गर्व महसूस किया है। मैंने इसे एक अनुकरणीय संगठन के रूप में माना है।’

हलेवी ने लिखा, ‘7 अक्टूबर की सुबह, मेरी कमान के तहत, आईडीएफ, इजरायल के नागरिकों की रक्षा करने के अपने मिशन में नाकाम रहा। इजरायल के लोगों ने जान गंवाने, बंधक बनाए जाने और शारीरिक और भावनात्मक रूप से घायल होने के रूप में भारी और दर्दनाक कीमत चुकाई। कई लोगों के साहसी कार्य [सुरक्षा बल के कर्मचारी, आईडीएफ के सैनिक और कमांडर, और बहादुर नागरिक] – इस महान आपदा को रोकने के लिए काफी नहीं थे। इस भयानक नाकामी के लिए मेरी जिम्मेदारी हर दिन, हर घंटे मेरे साथ है, और मेरे जीवन के बाकी हिस्से में भी मेरे साथ रहेगी।’

आईडीएफ चीन ने पत्र में कहा, “7 अक्टूबर को आईडीएफ चीफ की नाकामी के लिए अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए, और ऐसे समय में जब आईडीएफ ने असाधारण उपलब्धियां दर्ज की हैं और इजरायल की प्रतिरोधक क्षमता और ताकत को बहाल किया है, मैं 6 मार्च, 2025 को अपना कार्यकाल समाप्त करने का अनुरोध करता हूं।’

हलेवी कहा, ‘यह फैसला बहुत पहले लिया गया था। अब, जब आईडीएफ युद्ध के सभी क्षेत्रों में हावी है और एक और बंधक वापसी समझौते पर काम चल रहा है, तो समय आ गया है।’

बता दें इजरायल और हमास ने रविवार को युद्ध विराम समझौते को लागू करना शुरू कर दिया, जिसमें बंधकों और कैदियों की अदला-बदली शामिल है।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला कर करीब 1200 लोगों को मार दिया था और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में हमले शुरू कर दिए जिसमें कम से कम 47,035 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 111,091 घायल हुए हैं।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल: फाल्टा में वोटरों को धमकाने का आरोप, आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

admin

Read Previous

भारत में डेटा सेंटर्स पर खर्च इस साल 19 प्रतिशत बढ़ेगा

Read Next

डोनाल्ड ट्रंप ने खत्म की जन्मसिद्ध नागरिकता : अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर क्या असर पड़ेगा?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com