सुरक्षा मुद्दों, संबंधों को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले बाइडेन

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ अपनी पहली बैठक में सुरक्षा मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ओवल ऑफिस में अपनी बैठक की शुरूआत में, बाइडेन ने कहा कि रूसी आक्रमण और यूक्रेन की यूरो-अटलांटिक आकांक्षाओं के लिए हमारे समर्थन के सामने संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए ²ढ़ता से प्रतिबद्ध है।

बाइडेन ने यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के रूप में अतिरिक्त 6 करोड़ डॉलर देने, और एक नए रणनीतिक रक्षा ढांचे के निर्माण के साथ-साथ एक ऊर्जा और जलवायु संवाद की घोषणा की।

जेलेंस्की ने अपनी टिप्पणी में कहा कि उन्हें पूर्वी यूक्रेन में क्रीमिया और डोनबास क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति, नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन परियोजना और यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की संभावना पर चर्चा होने की उम्मीद है।

क्रीमिया को मार्च 2014 में रूस में एक लोकप्रिय जनमत संग्रह के बाद शामिल किया गया था, जिसे यूक्रेन और पश्चिम ने कभी मान्यता नहीं दी।

पूर्वी यूक्रेन में चल रहे संघर्ष अप्रैल 2014 में शुरू हुए थे, जिसमें लगभग 14,000 लोगों की जान चली गई और 40,000 से अधिक घायल हो गए। कीव ने संघर्ष को भड़काने के लिए मास्को को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि रूस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि आरोप निराधार हैं।

यूएस-यूक्रेन संयुक्त बयान के अनुसार, 6 करोड़ डॉलर के सुरक्षा पैकेज में जेवलिन एंटी-आर्मर सिस्टम और ‘अन्य रक्षात्मक घातक और गैर-घातक क्षमताएं’ शामिल हैं।

दोनों नेताओं के बीच बैठक शुरू में सोमवार को निर्धारित की गई थी, लेकिन इसमें देरी हुई क्योंकि बाइडेन प्रशासन अफगानिस्तान से वापसी पर ध्यान केंद्रित कर रहा था।

जेलेंस्की ने मंगलवार को ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ अलग से मुलाकात की।

यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब कीव में वाशिंगटन के साथ अपने संबंधों को लेकर चिंता बढ़ रही है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Next

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए : अमरिंदर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com