400 ड्रोन और 40 मिसाइल! रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला

नई दिल्ली । रूस ने युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन पर अब तक का शक्तिशाली हवाई हमला किया है। शुक्रवार रात रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव में रूसी ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 80 लोगों के घायल होने की सूचना भी है।

यूक्रेन के सबसे बड़े शहरों में से एक, खार्किव रूसी सीमा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो पिछले करीब तीन साल से लगातार रूसी गोलाबारी का सामना कर रहा है।

शनिवार सुबह टेलीग्राम मैसेंजर पर खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा, “खार्किव में युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला हुआ है।” इसके साथ ही इहोर ने बताया शहर में रातभर दर्जनों विस्फोट सुने गए हैं। रूसी सैनिक मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे थे।

तेरेखोव ने बताया कि इस हमले में बहुमंजिला और निजी आवासीय इमारतों, एजुकेशनल और इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी पर हमला किया गया।

स्थानीय अधिकारियों और रॉयटर्स ने हमले के बाद की तस्वीरें ली हैं, जिसमें जले हुए और आंशिक रूप से तबाह हुए घर और गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में बचाव दल घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के साथ मलबा हटाता नजर आ रहा है।

खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया है कि शहर की एक सिविलियन इंडस्ट्रियल फैसिलिटी पर 40 ड्रोन, एक मिसाइल और चार बम से हमला किया गया। इससे यहां आग लग गई। यहां अभी भी मलबे के नीचे लोग हो सकते हैं।

यूक्रेनी सेना ने बताया कि यहां 10 स्थानों पर हमला किया गया है। सेना के मुताबिक रूस ने रात भर यूक्रेन पर 206 ड्रोन, 2 बैलिस्टिक और सात अन्य मिसाइलें दागीं। एयर डिफेंस यूनिट ने 87 ड्रोन को मार गिराया, जबकि अन्य 80 ड्रोन का पता नहीं चला।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज (शुक्रवार को) पूरे दिन हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों और शहरों में बचाव और आपातकालीन अभियान जारी रहे। रूसियों ने 400 से ज्यादा ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइल दागीं। 80 लोग घायल हुए और कुछ अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। दुर्भाग्य से, दुनिया में हर कोई ऐसे हमलों की निंदा नहीं करता। पुतिन इसी का फायदा उठाते हैं। रूस लगातार दुनिया की एकता में दरार डालने की कोशिश कर रहा है।”

–आईएएनएस

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

admin

Read Previous

देश के हर परिवार तक एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के चंद घंटों में घर तक हो रहा डिलीवर: हरदीप पुरी

Read Next

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com