अफगानिस्तान में मादक पदार्थ तस्करी नाकाम, 43 किलो अफीम जब्त, दो गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के वारदक प्रांत में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 किलोग्राम अवैध अफीम टाइप मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह जानकारी प्रांतीय नारकोटिक्स नियंत्रण पुलिस निदेशक हाजी सईद जान ने मंगलवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर उत्तरी बल्ख प्रांत से इन मादक पदार्थों को पश्चिमी फराह प्रांत ले जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वारदक की राजधानी मैदान शर में पुलिस ने समय रहते उन्हें रोक लिया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त कर लिए।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायपालिका को सौंपा जाएगा।

उधर, उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हशीश की अवैध खेती को खत्म करने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एहसानुल्ला कमगर ने बताया कि यह अभियान वर्दोज और दरायम जिलों से शुरू किया गया है और तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरे जिले को हशीश और पोस्ते की फसल से मुक्त नहीं कर दिया जाता।

उन्होंने कहा कि अफगान अंतरिम सरकार के निर्देश के अनुसार, पुलिस न केवल अवैध फसलों की खेती, बल्कि ड्रग्स के प्रसंस्करण और तस्करी पर भी कड़ी निगरानी रखेगी।

इससे पहले 5 जुलाई को तखार प्रांत में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तरल गैस के एक टैंकर से 1,500 किलोग्राम अफीम बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, इसी प्रांत में पुलिस ने कुल 7.5 टन अवैध मादक पदार्थों (अफीम और हेरोइन सहित) बरामद किए।

पिछले सप्ताह उत्तरी बघलान प्रांत में भी इसी तरह की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अफीम की एक बड़ी खेप बरामद की और चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुल-ए-खुमरी और जुलगा जिलों में की गई, जहां से 61 किलोग्राम अफीम जब्त की गई।

इसके अलावा, 2 जुलाई को पश्चिमी निमरोज प्रांत में पुलिस ने 6 किलोग्राम हेरोइन और 36 किलोग्राम अफीम जब्त की और एक कथित तस्कर को हिरासत में लिया।

–आईएएनएस

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ...

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के...

पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करवाएंगे, यह मोदी की गारंटी है: अनुराग ठाकुर

कोलकाता । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यूसीसी...

टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन शासन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलने वाला समर्थन घट रहा है: जगन मोहन रेड्डी

अमरावती । आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वायएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली...

अरविंद केजरीवाल अर्बन आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट के एक अहम फैसले ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

admin

Read Previous

बिहार : 7.89 करोड़ मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण शुरू, घर-घर जाकर 97 प्रतिशत फॉर्म वितरित

Read Next

यूएई अधिकारियों ने किया स्पष्ट, सरकारी नियमों और जांच प्रक्रिया के अधीन है गोल्डन वीजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com