भाजपा बंगालियों को ‘बांग्लादेशी’ का टैग देना चाहती है : राजीव बनर्जी

कोलकाता पश्चिम बंगाल के बाहर बंगाली भाषा बोलने वाले लोगों पर कथित अत्याचार के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विरोध मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सीएम ममता ने कहा कि मैं बंगालियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करूंगी।

इसी पर पश्चिम बंगाल सरकार में पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी ने आईएएनएस से बातचीत में भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा को इस बात का एहसास हो चुका है कि वो ममता बनर्जी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में कभी जीत नहीं पाएगी, इसलिए अब उसने फैसला किया कि बंगालियों को ‘बांग्लादेशी’ का तमगा पहनाकर मतदाता सूची से उनका कटवा देंगे। भाजपा सोच रही है कि ऐसा करके वो बंगाल में जीत जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में यह नैरेटिव स्थापित करने की कोशिश कर रही है कि जो कोई भी बंगाली में बात करे, समझिए वो बांग्लादेशी है। ऐसा करके भाजपा पश्चिम बंगाल के बाहर रहने वाले बंगालियों को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। कभी यह लोग एनआरसी लाने की कोशिश करते हैं, तो कभी कुछ। इन लोगों का मकसद सिर्फ पश्चिम बंगाल में राजनीतिक जमीन स्थापित करना है, लेकिन इससे इन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वो क्या कर रहे हैं। वो भी तो यही कर रहे हैं, वो भी बंगाली बोलने वाले लोगों को बांग्लादेशी मानकर उन्हें डिटेंशन सेंटर में भेज दे रहे हैं। ऐसा करके यह लोग पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इन्हें इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। अगर भाजपा को लगता है कि ऐसा करके इन्हें आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोई राजनीतिक फायदा पहुंचेगा, तो यह उनकी गलतफहमी है, जिसे उन्हें जल्द ही दूर कर लेना चाहिए।

वहीं, बिहार के बाद बंगाल में मतदाता पुनरीक्षण कराए जाने की खबर पर राजीव बनर्जी ने सवाल उठाए और कहा कि अगर आपको मतदाता पुनरीक्षण करना ही है, तो 2024 के मतदाता सूची के आधार पर कीजिए। लेकिन, आप ऐसा नहीं कर रहे हैं। आप 2002 के मतदाता सूची को आधार बना रहे हैं। आपको यह समझना होगा कि इतने सालों में कितना कुछ बदला है। कितने लोगों की मौत हुई है, कितने नए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हुआ है। ऐसी स्थिति में हमारा सीधा सा सवाल है कि आखिर आप लोग 2024 के मतदाता सूची के आधार पर ही मतदाता पुनरीक्षण क्यों नहीं करा रहे हैं ?

आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

बिहार में सिर्फ 6.85 प्रतिशत मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए बचे, 9 दिन और बाकी

Read Next

रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, आयकर विभाग के सहायक निदेशक समेत तीन गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com