संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, जवाबदेही तय करने पर दिया जोर

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। परिषद के सदस्यों ने आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले आयोजकों, आरोपियों और वित्तपोषकों की जवाबदेही तय करने की बात कही है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों को गोलियों से भून दिया गया था।

15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को जारी अपने एक प्रेस वक्तव्य में दोहराया कि आतंकवाद अपने सभी रूपों व अभिव्यक्तियों में, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। सदस्य देशों ने इस हमले के पीड़ित परिजनों, भारत और नेपाल सरकार के साथ गहरी सहानुभूति और संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सुरक्षा परिषद ने सभी सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय कानूनों और सुरक्षा परिषद प्रस्तावों के अनुरूप तयशुदा दायित्वों को निभाने का आग्रह किया है। साथ ही, सभी प्रशासनिक एजेंसियों (प्रासंगिक) के साथ सक्रिय रूप से सहयोग किए जाने पर बल दिया है। परिषद ने ध्यान दिलाया कि कोई भी आतंकी कृत्य आपराधिक है और इसे न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता, चाहे उसे किसी ने कहीं भी, किसी भी मंशा से अंजाम दिया हो।

काउंसिल ने कहा कि आतंकवादी हमलों से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए पनपते खतरों से सभी देशों को निपटने की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानूनों, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों, अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी कानूनों, और मानवतावादी कानूनों के अनुरूप की जानी चाहिए।

इससे पहले, यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक ने गुरुवार को न्यूयॉर्क मुख्यालय में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा की है, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए। महासचिव गुटेरस ने ध्यान दिलाया कि आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि यूएन प्रमुख का सीधे तौर पर दोनों देशों के साथ फिलहाल कोई संपर्क नहीं हुआ है, मगर वह मौजूदा हालात से चिंतित हैं और घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं। यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत और पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने और यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि हालात और नहीं बिगड़ें।

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

admin

Read Previous

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने झाड़ा पल्ला, दोस्त डेविड हेडली पर फोड़ा ठीकरा

Read Next

कंधे पर धनुष लटकाए निडर योद्धा बनकर निकली आकांक्षा शर्मा, ‘केसरी वीर’ से फर्स्ट लुक जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com