मराठा आरक्षण आंदोलन के बाद मुंबई पुलिस का एक्शन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई थानों में एफआईआर दर्ज

मुंबई । मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान अवैध रूप से इकट्ठा होने और अशांति फैलाने के आरोप में मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन समेत अलग-अलग थानों में मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। अवैध रूप से इकट्ठा होने और हिंसा फैलाने के आरोप में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में तीन एफआईआर, एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर और जेजे पुलिस स्टेशन, कोलाबा पुलिस स्टेशन और आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में भी मामले दर्ज किए गए हैं।

बता दें कि मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने मंगलवार को अपनी ज्यादातर मांगें मान लिए जाने के बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया था। इसके बाद हजारों मराठा कार्यकर्ता मुंबई से अपने गांवों को लौट गए, जिसके चलते अब शहर में स्थिति सामान्य हो रही है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए टिप्पणी की थी। चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस आरती साठे की बेंच ने सुनवाई के दौरान आंदोलन से उत्पन्न स्थिति पर नाराजगी जताई थी।

चीफ जस्टिस ने कहा था, “सड़कों पर जज के चलने की भी जगह नहीं है। हालात सामान्य करें, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि सड़कों से गाड़ियां हटाई जाएं और भीड़ नियंत्रित की जाए।

बता दें कि मनोज जरांगे मराठा समाज आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के बीच मुंबई में जगह-जगह जाम की स्थिति देखी गई। इस स्थिति में मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे के प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार करते हुए आजाद मैदान खाली करने का नोटिस भेजा था।

हालांकि, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे-पाटिल ने मंगलवार को सरकार से मांगें माने जाने के बाद अपना पांच दिन का अनशन समाप्त कर दिया था। उन्होंने जल संसाधन मंत्री व मंत्रिमंडलीय उपसमिति अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे-पाटिल के हाथों नींबू पानी पीकर अनशन तोड़ा था।

–आईएएनएस

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

बेंगलुरु । बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। यह मामला कबड्डी खेल प्रतियोगिता के...

अमेरिकी राजदूत का दावा, 100 दिन में तेजी से आगे बढ़े भारत-अमेरिका के रिश्ते

नई द‍िल्‍ली । भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही। उन्होंने इसे...

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण...

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस...

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

बेंगलुरु । बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम से जुड़े मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत...

विपक्षी सांसद बोले, महिला आरक्षण संशोधन बिल पर देश को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

admin

Read Previous

दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का कहर : यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, कई इलाकों में भरा पानी

Read Next

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अरबों डिजिटल लेन देन किए, दूरदराज के क्षेत्रों में डोर-स्टेप बैंकिंग सर्विस को किया सक्षम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com