ममता सरकार की वजह से पश्चिम बंगाल में हालात खराब : नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी की मालदा रैली, समाजवादी पार्टी, बीएमसी चुनाव, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

नरेंद्र कश्यप ने आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री ने बिल्कुल सही बात कही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को बसाने और एक विशेष समुदाय को ध्यान में रखकर तुष्टिकरण की नीति अपनाई, जिससे राज्य में हालात खराब हुए हैं। इस तरह की राजनीति ने वहां लोकतंत्र को कमजोर किया है और आम लोगों को नुकसान पहुंचाया है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि सपा सांसद भली-भांति जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के जरिए कई प्रयोग किए गए। उन्होंने याद दिलाया कि ‘दो लड़कों’ का प्रयोग भी किया गया था, लेकिन इन सभी प्रयासों का नतीजा सपा के खिलाफ गया।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने यह भी कहा कि पीडीए सिर्फ चुनाव के समय वोट जुटाने का एक संगठन है, जिसका जमीनी स्तर पर कोई स्थायी आधार नहीं है। बीएमसी चुनाव और उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि उद्धव ठाकरे को अब तक अपनी हार का कारण समझ में नहीं आया है, यह उनका विवेक है।

उन्होंने कहा कि जब तक बालासाहेब ठाकरे शिवसेना का नेतृत्व करते थे, तब तक वह हिंदुओं की रक्षा और सम्मान की लड़ाई लड़ते थे और हिंदुत्व का नेतृत्व करते थे।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को बदल दिया, इसलिए मुंबई और महाराष्ट्र की जनता ने उनकी पार्टी को ही बदल दिया।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि वहां की सरकार असंवेदनशील नजर आ रही है। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या चिंता का विषय है और भारत सरकार लगातार बांग्लादेश सरकार को आगाह कर रही है कि हिंदुओं की रक्षा की जाए। उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार जल्द इस पर लगाम लगाएगी और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि देश का विभाजन जिन्ना, नेहरू और कांग्रेस की गलत नीतियों का परिणाम था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को एक राष्ट्रवादी संगठन बताते हुए कहा कि यह संगठन देश के लिए काम करता है।

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

admin

Read Previous

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, नरेला मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार

Read Next

बिहार : शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, 19 लोगों पर एफआईआर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com