भारत के खिलाफ पाकिस्तान के गुप्त अभियानों का गेटवे बन रहा बांग्लादेश: रिपोर्ट

ढाका । आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में पाकिस्तान की वैश्विक छवि पहले से ही जगजाहिर है, लेकिन इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि बांग्लादेश अनजाने में इस्लामाबाद के गुप्त अभियानों का माध्यम बनता जा रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने क्षेत्र को लॉजिस्टिक और वैचारिक आधार के रूप में इस्तेमाल होने की अनुमति देकर ढाका, भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष में खुद को उलझाने का जोखिम उठा रहा है।

बांग्लादेश की प्रमुख साप्ताहिक पत्रिका ‘ब्लिट्ज’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, खतरे के संकेत साफ हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) एक बार फिर धर्म को हथियार बनाकर, सीमाओं का दुरुपयोग कर और प्रॉक्सी समूहों के जरिए क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “पाकिस्तान के ‘डीप स्टेट’ के लिए आतंकवाद कोई अपवाद नहीं, बल्कि एक स्थापित सिद्धांत है। जब दुनिया इस्लामाबाद की कूटनीतिक दिखावेबाजी और खोखले सुधार वादों में उलझी हुई है, उसी दौरान आईएसआई ने भारत के खिलाफ अपना सबसे घातक खेल फिर से सक्रिय कर दिया है- प्रॉक्सी जिहाद। भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के आसपास समयबद्ध इस साजिश के तहत, आईएसआई पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक और पश्चिमी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों तक फैली आतंक, तोड़फोड़ और वैचारिक युद्ध की बहुस्तरीय मुहिम चला रही है।”

खुफिया आकलनों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी आईएसआई की ‘ढाका सेल’ के प्रत्यक्ष संचालन समन्वय में तथाकथित “फंसे हुए पाकिस्तानी” समुदाय (पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर-पीओके) से जुड़े प्रशिक्षित ऑपरेटिव्स को भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए योजनाबद्ध तरीके से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, “इन व्यक्तियों को विध्वंसक और अस्थिरता फैलाने वाली गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपा गया है। खुफिया दस्तावेजों में इस इकाई को ‘मोहाजिर रेजिमेंट’ कहा गया है, जिसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला दोनों ऑपरेटिव शामिल हैं। इनमें से कुछ को आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने और आत्मघाती हमलों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2024 में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद नीतिगत बदलावों और वैचारिक रियायतों की एक श्रृंखला ने इस्लामवादी नेटवर्क के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर दिया है। इससे लश्कर-ए-तैयबा और बांग्लादेशी कट्टरपंथी नेताओं के बीच लंबे समय से निष्क्रिय पड़े संबंध फिर से सक्रिय हो रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, “वर्षों तक लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने मुफ्ती हारून इजहार और अंसार अल-इस्लाम के प्रमुख मुफ्ती जशिमुद्दीन रहमानी जैसे लोगों से रिश्ते बनाए रखे थे। खुफिया सूत्रों के अनुसार, ये नेटवर्क अब चुपचाप फिर से जोड़े जा रहे हैं।”

–आईएएनएस

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

admin

Read Previous

टी20 सीरीज: ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की, तीसरे नंबर पर खेलेंगे

Read Next

नेशनल पोल्का डॉट डे: बॉलीवुड में प्रेग्नेंसी का अनोखा फैशन ट्रेंड, नाम के पीछे दिलचस्प कहानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com