बिहार चुनाव : नितेश राणे का कांग्रेस पर तंज, राहुल गांधी को बताया पार्ट टाईम पॉलिटिशियन

मुंबई । बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की भारी बहुमत से जीत हुई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें पार्ट टाईम पॉलीटिशयन बताया।

नितेश राणे ने शनिवार को सिंधुदुर्ग जिले में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों पर अपनी बात रखी। राणे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की भारी बहुमत वाली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर पीएम मोदी के विकास मॉडल और राष्ट्रवादी एजेंडे पर मुहर लगाई है, जो विपक्ष के लिए करारा झटका है।

राणे ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और उनकी नीतियों की बिहार में धूम है। विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचा। एनडीए की यह जीत विपक्ष की सारी नकारात्मक राजनीति को ध्वस्त कर देगी।”

राणे ने कांग्रेस पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी तरह धराशायी हो गया। कांग्रेस महज कुछ सीटों पर सिमट कर रह गई, जो पार्टी की गिरती साख का प्रमाण है। उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें ‘पार्टी टाइम राजनीतिक’ करार दिया।

राणे ने कहा, “राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन हैं। वे कभी विदेश घूमते हैं, कभी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं, लेकिन जनता की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं। कांग्रेस की हार राहुल की नाकामी का आईना है। वे पीएम मोदी के सामने कहीं टिकते नहीं।”

नितेश राणे ने आगे कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने ग्रामीण भारत को बदल दिया है, यही कारण है कि एनडीए लगातार जीत रहा है। बिहार चुनाव के नतीजे पूरे देश के लिए संदेश हैं। महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार मजबूत है और आने वाले दिनों में और अधिक विकास कार्य होंगे।

–आईएएनएस

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

admin

Read Previous

‘रेड कॉरिडोर’ का दौर और आतंकवाद के काले दिन अब इतिहास बन चुके: प्रधानमंत्री मोदी

Read Next

रिलीज से पहले ही देख पाएंगे फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’, एक्टर ने की स्पेशल अनाउंसमेंट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com