पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं : जीतन राम मांझी

समस्तीपुर । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के भारत के पानी रोकने के लिए ढांचा बनाने पर इसे ध्वस्त किए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं है।

जीतन राम मांझी ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिंधु जल संधि पारस्परिक सहयोग पर आधारित है, लेकिन आज आतंकवाद के नाम पर पाकिस्तान गलत कर रहा है। भारत आखिर कितना बर्दाश्त करे?

उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना की सभी देशों ने निंदा की है। भारत कुछ भी कर सकता है। पाकिस्तान कुछ भी कर ले, भारत डरने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को छूट दे दी है। पाकिस्तान को जो भी करना है करे, उसे करारा जवाब मिल जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा के बाद विपक्ष के क्रेडिट लेने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 के पहले भी देश में सरकार थी, लेकिन वे क्यों नहीं करा पाए। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी केंद्र में मंत्री थे, लेकिन किसी ने जाति जनगणना कराने का साहस नहीं दिखाया। यह साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाया। विपक्ष केवल राजनीति करता है। काम का श्रेय लेने का झूठा प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि इससे सभी जातियों की स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण से यह ऐतिहासिक निर्णय है। जिनकी जनसंख्या कम है, वे ज्यादा लाभ ले रहे हैं।

इधर, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी जाति जनगणना के विरोधी नहीं रहे हैं। जब बिहार का प्रतिनिधिमंडल उनसे जाति जनगणना को लेकर मिलने गया था, तब भी उन्होंने कहा था कि अगर राज्य सरकार ऐसा कराना चाहती है, तो करा लें। इसके बाद बिहार में जाति जनगणना कराई गई थी।

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

वहां एक बॉर्डर था, बॉर्डर पर किसी देश की सेनाएं थीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के सदन में सिर्फ असली सोर्स का हवाला देने के फैसले को बार-बार मानने से इनकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

admin

Read Previous

पाकिस्तान के सामने गोला-बारुद की बड़ी किल्लत, चार दिन भी युद्ध में टिकना मुश्किल

Read Next

संकट के समय पाकिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक जैसी, इससे ज्यादा उम्मीद नहीं: कविंदर गुप्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com