नोएडा: सूरजपुर जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन, कई जिलों से पहुंच रहे किसान

नोएडा । उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में शुक्रवार को किसानों की ओर से महापंचायत आयोजित की जा रही है। यह महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के बैनर तले आयोजित हो रही है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और बागपत जैसे जिलों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शामिल हो रहे हैं।

किसानों का कहना है कि सरकार और प्रशासन लगातार उनकी मांगों को नहीं सुन रहे हैं और उन्हें अनदेखा कर रहे हैं, जिसके चलते अब उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। जिला कलेक्ट्रेट के आस-पास सुबह से ही किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंच रहे हैं।

किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसानों को जिला कलेक्ट्रेट के आस-पास पहुंचने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड भी लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन उन्हें बाहर ही रोकने का प्रयास कर रही है।

किसानों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। वे अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

किसान संगठनों ने कहा है कि शुक्रवार को आयोजित महापंचायत पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से की जाएगी, लेकिन यदि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में किसान बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं।

महापंचायत को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सूरजपुर जिला मुख्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख चौराहों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन और सरकार की तरफ से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के जिन गांवों की जमीन एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे या औद्योगिक परियोजनाओं के लिए ली गई है, उन किसानों को अब तक पूरा मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि जल्द से जल्द मुआवजा मिल जाएगा।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

‘जटाधरा’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Read Next

बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री के साथ सामने आया खेसारी लाल यादव का दबंग अवतार, रिलीज किया नया गाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com