जॉर्ज सोरोस के हाथ की कठपुतली बनकर काम कर रहे राहुल गांधी: भाजपा महासचिव तरुण चुघ

अमृतसर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस की कठपुतली बनकर भारत विरोधी काम करते हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में तरुण चुघ ने कहा, “राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत विरोधी एजेंडा चलाते हैं। इटली का चश्मा और टूलकिट का हिस्सा, जॉर्ज सोरोस के हाथ की कठपुतली की तरह वह काम करते हैं। ऐसे लगता है कि राहुल गांधी ने भारत-विरोधी काम करने की सुपारी विदेशी एनजीओ से ले रखी है।”

बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर तरुण चुघ ने चिंता जाहिर की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाएं दुखद और परेशान करने वाली हैं। ये जिहादी मानसिकता को दिखाती हैं और ऐसी गतिविधियों को तुरंत रोका जाना चाहिए।

पंजाब सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर भाजपा नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा, “भगवंत मान की तरफ से पेश रिपोर्ट कार्ड सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। पिछले 4 सालों में पंजाब पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। कानून व्यवस्था से लेकर विकास तक पंजाब बहुत पीछे जा चुका है। आज पंजाब के अंदर ‘मान मेड ट्रैजडी’ के कारण दो हजार गांव पानी में डूबे। बाढ़ के लिए भगवंत मान की सरकार जिम्मेदार है।”

पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में लगी है। पार्टी पूरी मजबूती से 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पंजाब को सेवा करने वाली, भाईचारे के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार मिलेगी।

भाजपा नेता तरुण चुघ शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में ऐसे मार्गदर्शक थे, जिन्होंने दिखाया कि विपक्ष में रहकर कैसे काम किया जाता है और सत्ता में रहते हुए एक राजनीतिक नेता को देश की सेवा कैसे करनी चाहिए। ‘नेशन फर्स्ट’ सिर्फ एक नारा नहीं, यह सोच का हिस्सा है और अटल बिहारी वाजपेयी ने यह पूरा करके दिखाया।

तरुण चुघ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र बना। उन्होंने देश के अंदर सड़कों का जाल बिछाने की शुरुआत की। आज प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के कामों को आगे बढ़ाया है।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

बिहार: जिला कृषि पदाधिकारी 19 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Read Next

सुकेश चंद्रशेखर की सेटलमेंट याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने नोटिस जारी किया, 8 जनवरी को अगली सुनवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com