‘गलती से भी गलती न हो’ भागलपुर में जनता से बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

भागलपुर । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार तय है। इसमें किसी को शंका नहीं होनी चाहिए।

चिराग ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता एसआईआर और दूसरे झूठे मुद्दों को उठाकर आपको भ्रम में डाल सकते हैं। आप गलती से गलती न करें, और वोट एनडीए के उम्मीदवार को ही दें, क्योंकि, अगर आपने गलती की तो पांच साल सिर्फ पछतावे के कुछ नहीं मिलेगा।

चिराग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम गया है। अब 11 नवंबर को मतदान होना है। मुझे उम्मीद है कि पहले चरण की तरह ही जनता दूसरे चरण में बंपर वोटिंग करेगी और एनडीए की सरकार सुनिश्चित होगी।

पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर एक ट्रेंड बताना चाहता हूं कि हम जहां भी प्रचार करने गए हैं, हमें एक सुसंगत संदेश और स्पष्ट रुझान मिला है कि 14 तारीख को परिणाम के बाद, एनडीए बिना किसी संदेह के बिहार में सरकार बनाएगा।

भागलपुर की चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कहा कि अगर आपको चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है तो सुप्रीम कोर्ट जाएं।

उन्होंने कहा कि एसआईआर न तो सरकार ने शुरू की और न ही इसे सरकार इंप्लीमेंट कर रही है। ये चुनाव आयोग का काम है और आयोग अपना काम कर रहा है। कांग्रेस लोगों के बीच जाकर भ्रम फैला रही है।

चिराग पासवान ने कहा कि 14 नवंबर को ये लोग हारने वाले हैं और हारने से पहले कांग्रेस भूमिका बना रही है। 11 साल से एनडीए की सरकार देश में अमीरी-गरीबी के बीच की खाई को दूर करने का काम निरंतर कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास हुआ है। सड़कें, बिजली, पानी, शिक्षा के क्षेत्र में काम हुआ है। एक बिहार जंगलराज में था, जहां सुविधाएं सिर्फ कागजों तक सीमित थी, 20 साल की एनडीए सरकार में विकास जमीन पर उतर कर आया है।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

admin

Read Previous

तेजस्‍वी यादव नई योजना लाएंगे और नया बिहार बनाएंगे : प्रेमचंद गुप्ता

Read Next

बिहार में लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद लाने की हो रही कोशिश: अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com