ईरान हमारा पुराना मित्र, इजरायल की गुलामी क्यों? : डॉ. एसटी हसन

मुरादाबाद । देश-विदेश की राजनीति को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने सोमवार को कई अहम मुद्दों पर बयान देते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा ईरान के समर्थन में दिए गए बयान का खुले तौर पर समर्थन किया और इजरायल को आतंकवादी राष्ट्र बताते हुए कहा कि ऐसे देश को दुनिया में रहने का कोई हक नहीं है।

डॉ. हसन ने कहा कि सोनिया गांधी ने जो बात उठाई है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। इजरायल ने बिना किसी उकसावे के ईरान में बमबारी की है और इस युद्ध की शुरुआत उसी ने की है। इजरायल ना बच्चों को देखता है, ना महिलाओं को, ना अस्पतालों को और ना ही भूखे-प्यासे लोगों को बख्शता है। ऐसे राष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय मंच पर समर्थन देना भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए शोभा नहीं देता।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भारत सरकार इस मामले में खामोश क्यों है और इजरायल का साथ क्यों दे रही है? डॉ. हसन ने दावा किया कि भारत के गरीब लोग जो इजरायल में काम करने गए थे, उन्हें वहां की फौज में जबरन भर्ती किया गया और उनमें से कुछ की मृत्यु भी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमने इजरायल की गुलामी का कोई पट्टा नहीं लिया है। ईरान हमारा पुराना और भरोसेमंद मित्र रहा है, जिसने कश्मीर के मुद्दे पर भी भारत का साथ दिया है और सस्ते तेल की आपूर्ति की है। यहां तक कि जब युद्ध के दौरान भारतीय फंसे थे, तो ईरान ने अपना एयरबेस खोलकर उन्हें सुरक्षित भारत वापस पहुंचाया था। फिर हम चुप क्यों हैं?

पाकिस्तान द्वारा अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करने देने की खबरों पर डॉ. हसन ने पाकिस्तान को बे-भरोसा देश बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी किसी का नहीं हो सकता और ऐसी खबरें हैं कि हमला समुद्र के रास्ते किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे की सत्यता पर तो कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोगों की गिरफ्तारी पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवादियों को संरक्षण देना भी एक आतंकवादी गतिविधि है। यदि एनआईए ने उन्हें सही तरीके से पकड़ा है तो उन्हें भी वही सजा मिलनी चाहिए जो किसी आतंकी को दी जाती है।

आपातकाल की वर्षगांठ पर बोलते हुए डॉ. हसन ने कहा कि कांग्रेस ने उस दौर के लिए माफी मांगी है और यह सही है कि उस समय लोगों के कानूनी अधिकार छीन लिए गए थे, नेता जेल में डाले गए थे, और जबरन नसबंदी जैसे गंभीर अपराध किए गए थे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि उस समय देश में जबरदस्त अनुशासन था। ट्रेनें समय पर चलती थीं, रिश्वतखोरी पर लगाम थी और कानून व्यवस्था सख्त थी। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति को देखिए, आज भी एक अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है, लोग बोल नहीं सकते, हक की आवाज नहीं उठा सकते और स्वतंत्र एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोगों को जेलों में डाला जा रहा है।

डॉ. हसन ने कहा कि आपातकाल तो एक काला अध्याय था ही, लेकिन उनके अनुसार, 6 दिसंबर 1992 यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस, भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और शर्मनाक दिन था।

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा तीन विधायकों को निष्कासित करने और चार को अल्टीमेटम दिए जाने पर उन्होंने कहा कि जो विधायक पार्टी से सब कुछ लेकर गद्दारी कर रहे हैं, उनका निष्कासन बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि पार्टी से वफादारी ही सब कुछ है। जो पार्टी के भरोसे विधायक बने और अब दूसरी पार्टियों से मेलजोल कर रहे हैं, उन्हें पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

admin

Read Previous

ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद यूएन चीफ चिंतित, बोले- शांति थोपी नहीं जा सकती

Read Next

तेहरान पर पूरी ताकत के साथ हमले जारी : इजरायली रक्षा मंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com