इथियोपिया में प्रधानमंत्री मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान गर्व की बात: प्रतुल शाह देव

रांची । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने इथियोपिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सर्वोच्च सम्मान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है, जिस पर हम सभी हिंदुस्तानियों को गर्व करना चाहिए। आज की तारीख में भारत को वैश्विक मंच पर गौरव की दृष्टि से देखा जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एकलौते ऐसे राजनेता हैं, जिन्हें इतने ज्यादा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है, जो कि हम सभी लोगों के लिए खुशी और गर्व की बात है। विश्व फलक पर आज की तारीख में भारत को देखने का नजरिया बदल चुका है।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह बदलते भारत का सम्मान है, जिसकी जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए कई तरह के उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत अनवरत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करके रहेंगे। इस दिशा में पूरी शासन व्यवस्था जुटी हुई है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच के हमलावर का भारत के हैदराबाद से कनेक्शन आने पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक संकेत है। हालांकि, हमारी सरकार का हमेशा से ही आतंकवाद के खिलाफ रुख सख्त रहा है। अब तक हमारे शासनकाल में कई राज्यों में से आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया। कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। सत्ता में हमारी सरकार के आगमन से पहले कई राज्यों में आतंकी हमले होते थे, लेकिन आज की तारीख में ऐसा नहीं होता है। आज देशभर में आतंकी हमले कम हुए हैं। इसका श्रेय निश्चित तौर पर केंद्र सरकार को जाता है, जिसने हमेशा से आतंकवादियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर विश्वास रखा। हमारी सरकार ने कभी भी आतंकवादियों के खिलाफ नरम रुख नहीं बरता है।

भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए हमले का कनेक्शन हैदराबाद से निकलकर सामने आ रहा है, वह निसंदेह चिंता का विषय है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि अभी तक इन आतंकी मॉड्यूल का पूरी तरह से खात्मा नहीं हुआ है। आगामी दिनों में जांच एजेंसियां जरूर इस पर ध्यान देंगी और इस दिशा में जरूर कड़ी कार्रवाई करेंगी।

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

विपक्ष और ममता बनर्जी न करें विमान हादसे पर राजनीति, देश के लिए सही नहीं: सांसद संजय कुमार झा

पटना । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जेडीयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

admin

Read Previous

राहुल-तेजस्वी आदत से मजबूर, चले जाते हैं विदेश: दिलीप जायसवाल

Read Next

उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि देने वाला बने : सीएम धामी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com