इजरायल और हमास के बीच बंधकों की अदला-बदली के फैसले का हम स्वागत करते हैंः पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और हमास के बीच बंधकों और कैदियों की अदला-बदली के फैसले का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम दो साल से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बंधकों की आजादी उनके परिवारों के साहस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि देश का सैन्य अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम नेतन्याहू ने टेलीविजन पर दिए गए अपने संबोधन में कहा, “हमने जहां भी लड़ाई लड़ी, हम जीते, लेकिन अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है।”

उन्होंने इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हुए चेतावनी दी, “हमारे कुछ दुश्मन फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इजरायल के सामने अभी भी “बहुत बड़ी सुरक्षा चुनौतियां” हैं।

इससे पहले इजरायल के सैन्य प्रमुख इयाल जमीर ने कहा कि देश ने हमास पर जीत हासिल कर ली है। यह जीत निरंतर सैन्य दबाव और कूटनीतिक प्रयासों के संयोजन से मिली है।

सैन्य प्रमुख जमीर ने कहा कि इजरायल एक कई मोर्चे वाले युद्ध के बीच बना हुआ है। सेना एक ऐसी सुरक्षा वास्तविकता को आकार देने के लिए कार्रवाई जारी रखेगी जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि गाजा पट्टी अब इजरायल और उसके नागरिकों के लिए खतरा न बने। अपने अभियानों के माध्यम से हम आने वाले वर्षों के लिए मध्य पूर्व और अपनी सुरक्षा रणनीति को नया रूप दे रहे हैं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस प्लान के अनुसार इजरायल-हमास युद्धविराम पिछले शुक्रवार को लागू हो गया।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

मिस्र दौरे से पहले राष्ट्रपति ट्रंप बोले, ‘मिडिल ईस्ट में शांति लाना, शटडाउन खत्म करने से भी मुश्किल’

Read Next

‘तेलुसु कड़ा’ का ट्रेलर रिलीज, राशि खन्ना की लव स्टोरी का दिखा जादू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com