आंध्र प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के निजीकरण के खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस 12 नवंबर को निकालेगी रैलियां

अमरावती । आंध्र प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के निजीकरण के खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 12 नवंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां निकालने का ऐलान किया है।

राज्य समन्वयक सज्जला रामकृष्णा रेड्डी ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम को एक मजबूत जनआंदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार ने स्वास्थ्य प्रणाली को कमजोर कर दिया है और लोगों में बढ़ते असंतोष को मजबूत तरीके से सामने लाना जरूरी है।

सज्जला रेड्डी ने ये बातें सीईसी और एसईसी सदस्यों, संबद्ध इकाइयों के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला परिषद अध्यक्षों-उपाध्यक्षों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ हुई टेली-कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी रैलियां जनता की भावना को प्रतिबिंबित करें और राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करें।

उन्होंने जातीय समूहों, स्वयंसेवी संगठनों, ट्रेड यूनियनों और समान विचारधारा वाले सभी वर्गों को आंदोलन में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी समितियों के गठन और संगठनात्मक डेटा के डिजिटलीकरण को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उनके अनुसार, इससे 13 लाख सदस्यों वाली मजबूत संगठनात्मक टीम तैयार होगी और भविष्य के कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय संभव हो सकेगा।

वाईएसआरसीपी केंद्रीय कार्यालय प्रभारी लेल्ला अप्पी रेड्डी ने सभी नेताओं से 12 नवंबर की रैलियों को जनता की भावनाओं को जोरदार तरीके से सामने लाने और पार्टी की ताकत दिखाने की अपील की।

इस बीच, पार्टी प्रवक्ता और पूर्व सांसद गोरंटला माधव ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से टीडीपी नेता कुरुबा समुदाय के लोगों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री नारा लोकेश द्वारा श्री भक्त कनकदासु की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना तब अनुचित है जब कुरुबा परिवार डर और हमलों का सामना कर रहे हैं।

माधव ने कहा कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पांच साल के शासन में कुरुबा समुदाय को सम्मान मिला, लेकिन गठबंधन सरकार के आने के बाद टीडीपी नेता उन्हें निशाना बना रहे हैं, परेशान कर रहे हैं और हिंसा कर रहे हैं। उन्होंने राप्ताडु के कुरुबा लिंगमय्या, आलूर के बंदारु वीरन्ना और कनागानपल्ली के मुरली की “हत्याओं” का उल्लेख करते हुए इसके लिए टीडीपी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने बताया कि वाईएस जगन जब पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, तब भी सरकार ने लगभग 50 कुरुबा समुदाय के सदस्यों पर झूठे केस दर्ज कर दिए।

माधव ने नारा लोकेश से मांग की कि वे लिंगमय्या के परिवार से मिलें, माफी मांगें और सम्मान प्रकट करें। साथ ही, उन्होंने कुरुबा समुदाय के सदस्यों पर दर्ज “फर्जी केसों” को भी तुरंत वापस लेने की मांग की।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

admin

Read Previous

बिहार में लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद लाने की हो रही कोशिश: अमित शाह

Read Next

लॉन्ग मार्च-11 वाई6 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com