आप ने निगम पर लगाया स्कूल बेचने का आरोप, स्थायी समिति के अध्यक्ष ने बताया निराधार

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले स्कूलों के लेकर एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने निगम पर स्कूल बेचने का आरोप लगाया तो निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष ने निगम पर निगम विद्यालयों के भवनों के संबंध में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। स्थायी समिति अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बताया, “निगम ने निगम विद्यालयों के भवनों को किसी को नहीं बेचा है। आप को निगम पर आरोप लगाने से पहले अपने तथ्यों को जांच लेना चाहिए।”

“निगम के शिक्षा विभाग द्वारा 2018 में 14 निगम विद्यालयों के भवनों को कोचिंग सेंटर को किराये पर देने के लिए प्रस्ताव लाया गया था।”

बुधवार को प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने निगम पर आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली सरकार के स्कूलों में 2 लाख 36 हजार 522 आवदेन आए हैं, वहीं नगर निगम स्कूलों में बच्चों की संख्या 3 लाख से घटकर 2 लाख 30 हजार रह गई है।”

“कई स्कूलों में बच्चे 4050 ही रह गए थे, यही कारण है कि 36 स्कूलों को मर्ज किया गया। इनमें 14 स्कूलों को बेचने के लिए टेंडर निकाल दिया है और इनमें प्राइवेट कोचिंग सेंटरो को दिया जा रहा है।”

जोगी राम जैन के अनुसार, शिक्षा विभाग द्वारा लाए गए प्रस्ताव के अंतर्गत 14 निगम विद्यालयों के भवनों को पांच साल के लिए कोचिंग सेंटरों को किराये पर देने का प्रस्ताव था।

इस संबंध में 15 सितंबर 2021 तक निविदाएं प्राप्त करने की अंतिम तारीख थी, जिसके अंतर्गत किसी कोचिंग संस्थान ने आवेदन नहीं किया है, जिसे देखते हुए अब अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2021 रखी गई है। निगम विद्यालय भवनों को केवल शिक्षा से संबंधित गतिविधियों के लिए ही दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अभी प्रक्रिया पूरी भी नहीं हुई है और आम आदमी पार्टी निगम विद्यालयों के संबंध में तथ्यहीन आरोप उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर लगा रही है। आप अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर झूठे आरोप लगा रही है, ताकि वह अगले साल होने वाले निगम चुनावों में इसका फायदा ले सके।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

यूपी: जीआरपी हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Read Next

भारत में 2012-19 में सभी तरह के कैंसरों में बाल्यावस्था कैंसर 7.9 फीसदी रहा : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com