बजट को जुमलेबाजी बताने पर तेजस्वी पर भड़के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कहा – इन्हें विकास से क्या मतलब

पटना । देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को अगले वित्तीय वर्ष का आम बजट पेश किया। इस बजट को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा ‘जुमलेबाजी’ करार दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पलटवार किया।

ललन सिंह ने कहा कि इन्हें विकास से क्या मतलब है। वे बजट को क्या समझेंगे। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सवालिया लहजे में कहा कि उन लोगों को पता है कि विकास किसे कहते हैं। वे अपने पिताजी से पूछें कि जब वे बिहार के मुख्यमंत्री थे तब कहते थे कि रोड बनवाने से कोई वोट देगा, बाढ़ आती थी तब कहते थे गरीब अब मछली खायेंगे। यही उनकी विकास की परिभाषा है। पिता जी, माता जी का कुछ तो असर पुत्र पर होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ के दिनों में गरीबों के घरों में अनाज पहुंचवाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “बिहार के विकास से ना उनके माता-पिता को कोई मतलब था ना इनको (तेजस्वी) कोई मतलब है। इनका खाली प्रवचन देने का काम है, वे खाली प्रवचन देते रहें, कोई उन पर भरोसा नहीं करने वाला है।”

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के शब्दकोश में विकास है ही नहीं और अगर कोई विकास की बात करेगा तो उन्हें जुमलेबाजी ही दिखाई पड़ेगा। उन्होंने कहा मखाना बोर्ड का गठन किया गया। मखाना पूरे उत्तर बिहार का सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद है, जिसकी मार्केटिंग आज पूरी दुनिया में हो रही है। अब मखाना के मूल्य संवर्धन के लिए, उसके निर्यात को बढ़ाने के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया गया। यही विकास है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आगे कहा कि पटना और बिहटा एयरपोर्ट के अलावा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की घोषणा की गई है, फूड प्रोसेसिंग का पार्क बनेगा, यही विकास है, यही स्पेशल पैकेज है।

केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “स्पेशल पैकेज क्या है? कि उनको पैसा दे दें और उसे वे गटक जाएं? यही विकास है। विकास का मतलब है काम धरातल पर दिखे।”

दिल्ली चुनाव पर टीएमसी के नेताओं के प्रचार में उतरे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करते रहें प्रचार, घूमते रहें, कौन उनको पूछ रहा है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

गुजरात : बस खाई में गिरने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत, 17 घायल

Read Next

ट्रंप 2.0 की टैरिफ बढ़ोतरी प्रभावी, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com