दो मालगाड़ियों में टक्कर, आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनें प्रभावित

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गयीं। हादसे में एक मालगाड़ी के करीब आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए और एक मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। उत्तर रेलवे के अनुसार ये घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास की है। इस हादसे की वजह से उत्तर से पश्चिम की ओर जाने वाली करीब 15 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं।

जानकारी के अनुसार लखनऊ वाराणसी और अयोध्या प्रयागराज रेलवे ट्रैक सुबह से बाधित है। रेलवे के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मालगाड़ियों को पटरी से हटाकर रूट खाली किया जा रहा है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा, लखनऊ डिवीजन के सुल्तानपुर स्टेशन के पास आज सुबह करीब साढ़े पांच दो मालगाड़ियां टकरा गयी। इस वजह से 11 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतापगढ़ और रायबरेली की ओर जाने जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट या निरस्त किया गया है।

हादसे की वजह से 22418 वाराणसी महामना एक्सप्रेस, 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस, 13414 फरक्का एक्सप्रेस, 22183 साकेत सुपरफास्ट एक्सप्रेस डायवर्ट, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस डायवर्ट, 19669 पाटिलपुत्र हमसफर एक्सप्रेस डायवर्ट और 12328 उपासना एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है।

वहीं 20401 लखनऊ सुपरफास्ट शटल, 04381 अयोध्या कैंट एक्सप्रेस स्पेशल, 14234 सूरयू एक्सप्रेस और 20402 वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने 5 में से 4 सीटों पर मारी बाजी

Read Next

रामचरितमानस विवाद को लेकर मायावती का हमला, याद दिलाया गेस्ट हाउस कांड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com