कमला हैरिस के साक्षात्कार से छेड़छाड़ करने के आरोप में ट्रंप ने सीबीएस पर दर्ज कराया मुकद्दमा

न्यूयॉर्क । अमेरिका में आगामी 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इस वजह से देश में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसी बीच रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने सीबीएस टीवी नेटवर्क पर मुकदमा दायर कर 10 अरब डॉलर के हर्जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साक्षात्कार का “भ्रामक” संपादन चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया।

ट्रंप की ओर से टेक्सास की एक अदालत में मुकदमा दायर किया गया। आरोप लगाया गया है कि सीबीएस ने “2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी को जिताने के लिए चैनल पर दिखाए गए समाचार में बदलाव किए। इसके परिणाम में डोनाल्ड ट्रंप जीतते दिख रहे थे।”

ट्रंप की लीगल टीम के मुताबिक, “कमला हैरिस की कमजोरी को छिपाने के लिए, सीबीएस ने अपने ’60 मिनट’ के नेशनल प्लेटफॉर्म का उपयोग रिपोर्टिंग में निर्णय लेने से लेकर समाचारों के साथ धोखाधड़ी, भ्रामक हेरफेर तक की सीमा पार करने के लिए किया।”

एक बयान में सीबीएस ने हैरिस के साक्षात्कार से छेड़छाड़ करने के आरोप को साफतौर पर नकारा। टीवी चैनल की ओर से इस मामले में पूरी ताकत से लड़ने की बात कही गई है।

बता दें कि यह विवाद हैरिस द्वारा संवाददाता बिल व्हिटेकर के साथ एक साक्षात्कार के दौरान इजरायल और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर है।

‘फेस द नेशन’ कार्यक्रम के प्रसारण में कमला हैरिस ने कहा था, “हमारे किए गए काम की वजह से इजरायल ने इलाके में कई आंदोलन किए। यह कई चीजों से प्रेरित थे। इसमें इस क्षेत्र में क्या होना चाहिए, इसके लिए हमारी वकालत भी शामिल है।”

इसके बाद अगले दिन जब 60 मिनट के इस कार्यक्रम में यह साक्षात्कार प्रसारित किया गया। जो आलोचकों के मुताबिक इसमें कोई तथ्य नहीं था। इसमें उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया कि, “हम वह सब करने से नहीं रुकेंगे जो संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए आवश्यक है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता पर हमारा क्या रुख है।”

ट्रंप और उनके सहयोगियों का आरोप है कि टीवी चैनल ने मूल साक्षात्कार के उस हिस्से के लिए एक नया साक्षात्कार खंड बना दिया और उसे इसमें शामिल कर दिया।

–आईएएनएस

सेशेल्स के साथ भारत ने संबंधों को दी नई मजबूती, 1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक की सेशेल्स राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए...

ऐसा नहीं कि गुजरात में गरीबी नहीं, पर इसका असली मतलब पूर्वांचल में समझ आया: अमित शाह

गांधीनगर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए कल्याणकारी...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

admin

Read Previous

एलएसी पर हालात बेहतर, दिवाली पर बंटी मिठाइयां, अब भारतीय और चीनी सेनाओं ने शुरू की पेट्रोलिंग

Read Next

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने पंजाब, हरिणाया समेत इन राज्यों को दी स्थापना दिवस की बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com