चंद्रयान से अलग हुआ लैंडर

चेन्नई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन में एक कदम और बढ़ाते हुए गुरुवार दोपहर को मुख्य अंतरिक्ष यान से लैंडर को सफलतापूर्वक अलग किया।

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रणोदन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है।

इसरो ने एक्‍स पर लिखा, “लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने कहा: सवारी के लिए धन्यवाद, दोस्त! एलएम को प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। कल भारतीय समयानुसार, शाम चार बजे डीबूस्टिंग कर एलएम को थोड़ी नीचे की कक्षा में उतारा जाएगा।”

इसरो के मुताबिक, लैंडर चंद्रमा की 153 किमी गुना 163 किमी की कक्षा में प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ।

प्रोपल्शन मॉड्यूल इसी कक्षा में महीनों/वर्षों तक अपनी यात्रा जारी रखेगा।

इसरो ने बताया, “इस पर स्थित ‘शेप’ पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल का स्पेक्ट्रोस्कोपिक अध्ययन करेगा और पृथ्वी पर बादलों से ध्रुवीकरण में भिन्नता को मापेगा, ताकि सौर मंडल से बाहर के ग्रहों के चिह्न एकत्र किए जा सकें जहां इंसानों के लिए जीवन संभव हो। इस पेलोड को इसरो के बेंगलुरु स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर द्वारा विकसित किया गया है।”

करीब 600 करोड़ रुपये की लागत वाले भारत के तीसरे चंद्र मिशन का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर धीरे से उतारना है।

चंद्रयान-2 मिशन इसी चरण में विफल हो गया था जब ‘विक्रम’ नामक लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्टलैंडिंग करने की बजाय क्रैश लैंड कर गया था।

इसरो के मुताबिक, लैंडर के 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने की उम्मीद है।

लैंडर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा।

सॉफ्ट लैंडिंग के बाद, छह पहियों वाला रोवर बाहर निकलेगा और एक चंद्र दिवस की अवधि के लिए चंद्रमा की सतह पर प्रयोग करेगा जो पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर है।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को एलवीएम3 रॉकेट से पृथ्‍वी की कक्षा में स्थापित किया गया था।

अंतरिक्ष यान 1 अगस्त को पृथ्‍वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की लंबी यात्रा पर निकल गया था।

आईएएनएस

पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दी बधाई, सशस्त्र बलों की संयुक्तता पर जोर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी है। तीनों सेनाओं के सैन्य कमांडरों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने...

जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम: जफर इस्लाम

विजयवाड़ा । वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता डॉ. सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री के जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की ओर एक...

अब नहीं रुकेगा कोई प्रोजेक्ट, दिल्ली का नया पीडब्ल्यूडी इंजीनियरिंग कैडर बनाएगा इतिहास: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दिल्ली इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर...

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों पर सुप्रीम रोक, जयराम रमेश ने कहा- संवैधानिक मूल्यों की जीत

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के कुछ प्रावधानों पर रोक लगाई है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा...

बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट : दिल्ली पुलिस ने आरोपी गगनप्रीत को हिरासत में लिया

नई दिल्ली । दिल्ली के धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट केस में पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को हिरासत में लिया है। इस घटना में गगनप्रीत भी घायल हुई...

‘कलेक्टर को प्रॉपर्टी विवाद पर फैसला लेने का अधिकार नहीं’, वक्फ कानून के कई प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर पूरी तरह से रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि किसी भी कानून की...

रक्षा मंत्रालय में बड़ा सुधार: राजनाथ सिंह ने स्वीकृत किया नया ‘डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल’

नई दिल्ली । रक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण और बड़े सुधार को अपनाने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए ‘डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025’ को...

पाकिस्तान आतंकवादी देश, भारत हमेशा देगा मुंहतोड़ जवाब: सुनील शर्मा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश करार देते हुए कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद की फैक्ट्री...

भाजपा राज में जनता परेशान, ठगा हुआ कर रही महसूस : शिवपाल यादव

इटावा । समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्वामी...

भाजपा विचारधारा की पार्टी, विकसित भारत है हमारा लक्ष्य : जेपी नड्डा

विशाखापत्तनम । केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश में...

सीबीआई ने नासिक में दो अवैध कॉल सेंटरों का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

नासिक । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नासिक में चल रहे दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने इस साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो निजी व्यक्तियों...

शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीवी तोड़कर जताया विरोध

मुंबई । दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने टीवी तोड़कर विरोध जताया।...

admin

Read Previous

बिट्टू बजरंगी का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा : वीएचपी

Read Next

कमांडर की गिरफ्तारी के बाद लीबिया में भीषण संघर्ष में 55 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com