जम्मू आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले चार लोगों के शव जयपुर लाये गये

जयपुर । जम्मू में बस पर आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर जिले के चार लोगों के शव मंगलवार को यहां लाये गये।

यहां से शवों को चोमू और मुरलीपुरा में उनके पैतृक स्थानों पर भेजा जाएगा।

इस बीच, पीड़ित परिवारों के लिए सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग करते हुए हजारों लोग यहां रेलवे स्टेशन पर, और चोमू तथा मुरलीपुरा में एकत्र हुए।

ट्रेन के जयपुर पहुंचने से पहले ही कई राजनीतिक कार्यकर्ता भी रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता भूपेंद्र सैनी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

मुरलीपुरा थाने के बाहर पूजा और लिवांश के परिवार के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे शव तभी स्वीकार करेंगे जब उन्हें न्याय मिलेगा क्योंकि प्रशासन ने अब तक सिर्फ आश्वासन दिया है।

आतंकवादी हमले में घायल पवन के चाचा सत्यनारायण ने कहा, “हमारी मांगे ऑन द स्पॉट पूरी की जानी चाहिये। कल हम मुख्यमंत्री आवास पर गये थे, और एसडीएम तथा कलेक्टर से मिले थे। लेकिन हमें कोई आश्वासन नहीं मिला।”

प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद चोमू की निर्दलीय विधायक शिखा मील बराला ने कहा, “पूरे शहर से लोग पहुंचे हैं। वे एक सुर में आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिये। अनाथ हुए बच्चों की मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था की जानी चाहिये। जयपुर के जिलाधिकारी से जल्द से जल्द मांगें पूरी करने के लिए कहा गया है ताकि शवों का अंतिम संस्कार हो सके।”

आतंकवादी हमले में मारे गये जिले के चार लोग एक ही परिवार से सदस्य हैं। राजेंद्र सैनी (42) और उनकी पत्नी ममता सैनी (40) चोमू की रहने वाली हैं। उनके तीन बच्चे हैं जिन्हें सोमवार शाम तक माता-पिता की मौत की सूचना नहीं दी गई थी। राजेंद्र की भतीजी पूजा सैनी (30) और पूजा का दो साल का बेटा लिवांश उर्फ किट्टू भी हमले में मारे गये थे। पूजा के पति पवन सैनी (32) भी घायल हो गये हैं। उन्हें कटरा में नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और बाद में अस्पताल के छुट्टी दे दी गई थी।

विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए चोमू में थाने की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। छह थानों की पुलिस को वहां तैनात किया गया है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

जेल में बंद झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने पद से दिया इस्तीफा

Read Next

पवन कल्याण चुने गए जन सेना विधायक दल के नेता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com