शेयर बाजार का ऐतिहासिक सत्र, निफ्टी पहली बार 25,000 के पार बंद

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र ऐतिहासिक रहा। बाजार के मुख्य सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए हैं। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 82,129 और 25,078 का नया ऑल टाइम हाई लगाया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 126 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,867 और निफ्टी 59 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,010 पर बंद हुआ।

यह पहला मौका है जब निफ्टी 25,000 के ऊपर बंद हुआ है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,586 शेयर हरे निशान, 2,367 शेयर लाल निशान और 95 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। छोटे और मझोले शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 500 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,490 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 187 अंक या 0.98 प्रतिशत के दबाव के साथ 18,949 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, मारुति सुजुकी, रिलायंस, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एलएंडटी और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स थे।

फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, रियल्टी, मीडिया और पीएसयू बैंक दबाव के साथ बंद हुए हैं।

चॉइस ब्रोकिंग में इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने ने कहा कि निफ्टी ने पहली बार 25,000 के स्तर को पार किया है। 24,950 एक मजबूत सपोर्ट लेवल है। अगर निफ्टी 25,000 के पार टिकता है तो यह 25,200 और 25,400 तक जा सकता है। इस समय निवेशकों को हर गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। जब तक निफ्टी 24,400 के नीचे नहीं बंद होगा, तब तक बाजार में मजबूती बनी रहेगी।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

संसद भवन की छत टपकने की खबर निराधार : लोकसभा सचिवालय

Read Next

हिमाचल में बादल फटने के बाद पीएम मोदी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com