सेना के सम्मान को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बोली भाजपा – अपने बयानों के लिए ‘सॉरी’ बोलेंगे राहुल?

नई दिल्ली:दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा करते हुए सेना के सम्मान को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

राहुल गांधी के बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने यह पहली बार कहा है कि वो सेना का सम्मान करते हैं, लेकिन उनके बयान से ही कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि दिग्विजय सिंह तो राहुल गांधी के साथ उनकी यात्रा में कन्याकुमारी से चल रहे हैं तो हजारों किलोमीटर की यात्रा में राहुल गांधी उनको समझा नहीं पाए थे क्या ?

प्रसाद ने राहुल गांधी को उनके पुराने बयानों की याद दिलाते हुए कहा कि राहुल ने दौसा में कहा था कि चीनी सैनिक भारत की सेना को पीट रहे हैं। गलवान पर ट्वीट किया था कि क्या चीन कब्जा कर रहा है ? सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सेना की वीरता को खून की दलाली बताया था। टुकड़े टुकड़े गैंग के लिए जेएनयू भी गए थे और हिंदू आतंकवाद की बात भी राहुल गांधी ने कही थी। प्रसाद ने सवाल पूछा कि अपने इन बयानों के लिए राहुल गांधी ‘सॉरी’ कब बोलेंगे ?

दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि ये देश सेना की शहादत का सबूत नहीं मांगता उनके बलिदान को सलाम करता है। दिग्विजय सिंह ने जाकिर नाइक को शांति का दूत बनाया था, ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहा था और बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के परिवार से मुलाकात कर एनकाउंटर पर भी सवाल खड़ा किया था। उन्होंने पी चिदंबरम, मणिशंकर अय्यर और सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं के बयान की याद दिलाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी आदत रही है कि जब भी वो फंसती है तो उसे अपने नेताओं का निजी बयान करार देकर बचने की कोशिश करती है। आखिर इस तरह के निजी विचार की सीमा क्या होगी ? आज के कांग्रेस नेताओं की ट्रेनिंग क्या है ? सेना को लेकर कांग्रेस नेताओं की सोच का स्तर क्या है ?

भाजपा नेता ने आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मसले पर कांग्रेस पार्टी के स्टैंड को स्प्ष्ट करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के बारे में कांग्रेस नेता न जाने क्या-क्या कहते हैं जबकि आज देश ने यह देख लिया कि जयराम रमेश किस तरह से सवाल पूछने से रोक रहे थे, जबकि दिग्विजय सिंह जवाब देने के लिए उत्साहित थे।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

akash

Read Previous

मेरे लिए फिटनेस ऑक्सीजन की तरह है, इससे मुझे मानसिक शांति मिलती है: निक्की तंबोली

Read Next

ढाई माह में जेलों से बरामद हुए 340 से अधिक फोन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com