स्पेन बना महिला विश्व कप फुटबाल का नया चैंपियन

सिडनी : फीफा महिला विश्व कप ट्रॉफी पर एक नया नाम दर्ज हो गया। स्पेन की टीम ने रविवार को इंग्लैंड को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्‍जा कर लिया। इस प्रकार स्‍पेन की टीम यह खिताब हासिल करने वाली पांचवीं टीम बन गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओल्गा कार्मोना ने मैच के 29वें मिनट में किए गए गोल से यह सुनिश्चित कर दिया कि जर्मनी के बाद पुरुष और महिला दोनों विश्व कप खिताब जीतने वाला स्पेन दूसरा देश बने। 2010 में स्पेन की पुरुषों की टीम ने खिताब जीता था।

स्पेन की एताना बोनमती और सलमा पारलुएलो ने क्रमशः गोल्डन बॉल और सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इंग्लैंड की मैरी इयरप्स को गोल्डन ग्लव पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि गोल्डन बूट जापान की हिनाता मियाज़ावा को दिया गया, जिन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक पांच गोल किए।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि स्पेन ने कड़ी टक्कर के स्वीडन को 2-1 से हराया था।

स्‍पेन की टीम एलेक्सिया पुटेलस की जगह पारलुएलो को शामिल करते हुए खचाखच भरे स्‍टेडियम में 4-3-3 के फॉर्मेशन के साथ उतरी, जबकि इंग्लैंड ने लॉरेन जेम्स के निलंबन के बाद फिर से उपलब्ध होने के बावजूद अपनी शुरुआती लाइन-अप को अपरिवर्तित रखा।

दोनों पक्षों की सबसे हालिया भिड़ंत यूईएफए महिला यूरो 2022 क्वार्टर फाइनल में थी, जहां इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में स्‍पेन पर 2-1 से जीत हासिल की थी।

एक समान शुरुआत में दोनों पक्षों ने लगातार मौके बनाए। लॉरेन हेम्प 16वें मिनट में इंग्लैंड को आगे करने के करीब थीं, लेकिन उनके बाएं पैर से किया गया हमला बार पर जा टकराया।

स्पेन ने एक मिनट बाद जवाबी हमला किया। पारलुएलो कार्मोना का प्रयास अंत तक पहुंचने में विफल रहा।

ला रोजा 29वें मिनट में आगे हो गईं, जब उन्होंने मिडफ़ील्ड में गेंट पर कब्ज़ा हासिल कर लिया। टेरेसा एबेलेइरा गेंद को बाईं ओर लेे गईं और मैरियोना कैल्डेंटे ने इसे कार्मोना के लिए रखा, जिसने पहली बार गेंद पर रॉकेट की तरह प्रहार किया, जो इग्‍लैंड की गोलकीपर इयरप्स को छकाकर आगे निकल गया और स्‍पेन की टीम 1-0 से आगे हो गई।

मध्यांतर के तुरंत बाद स्पेन के पास अपनी बढ़त को दोगुना करने का मौका था, लेकिन पारलुएलो के प्रयास विफल रहा।

ब्रेक के बाद स्पेन ने कई मौके बनाए।कैल्डेंटी ने ईयरप्स को एक हाथ से बचाने के लिए मजबूर किया, जबकि बोनमती ने बार पर प्रहार किया।

64वें मिनट में, गेंद केइरा वॉल्श के हाथ में लगी और रेफरी ने लंबी वीएआर जांच के बाद पेनाल्टी दे दी, लेकिन इयरप्स ने जेनिफर हर्मोसो के प्रयास को विफल कर दिया।

जेम्स ने 76वें मिनट में स्पेन के गोलकीपर कैटा कोल काे छकाया, लेकिन उनका प्रयास विफल हो गया।

अंतिम मिनटों में स्पेन खतरनाक बना रहा। लेकिन इयरप्स ने ओना बैटल के हमले का बचाव किया।

आखिरी छड़ों में इंग्‍लैंड की टीम ने कुछ अच्‍छे मूूव बनाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

चार साल पहले राउंड ऑफ़ 16 में बाहर होने और 2015 में ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में विफल रहने के बाद, महिला विश्व कप में स्पेन की यह तीसरी उपस्थिति थी।

आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल की संपत्ति की नीलामी ली वापस, यूनियन ने की आलोचना

Read Next

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात की रेप पीड़िता को 27 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की दी अनुमति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com