लखीमपुर खीरी कांड में एसआईटी ने किसानों से की पूछताछ

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी कांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने स्थानीय किसानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के दौरान तीन भाजपा कार्यकतार्ओं की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में प्राथमिकी के संबंध में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 50 से अधिक किसानों को तलब किया है।

आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धाराओं के तहत नोटिस जारी किए जाने के बाद कथित लिंचिंग मामले में 15 किसान सोमवार को एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए।

एसआईटी के एक अधिकारी ने कहा कि हम दोनों प्राथमिकी की जांच कर रहे हैं और किसानों को दूसरी प्राथमिकी के संबंध में तलब किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि हर किसान से उनके वकील मोहम्मद अमान की मौजूदगी में 15 मिनट से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

भारतीय सिख संगठन के अध्यक्ष जसबीर सिंह विर्क ने संवाददाताओं से कहा कि एसआईटी के समक्ष पेश हुए 15 किसानों में से केवल 11 ने अपना बयान दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि एसआईटी ने घटना से संबंधित सवाल पूछे और दोनों प्राथमिकी के लिए एक ही बयान दर्ज किया गया। उनसे सवाल पूछा गया कि उन्हें कैसे पता चला कि वे खतरे में हैं और किसानों को कुचलने के बाद उन्होंने क्या किया। हमने एसआईटी से कहा है कि किसान उनके साथ सहयोग करेंगे।

एसआईटी ने सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों में सुमित जायसवाल भी शामिल है, जिन्होंने किसानों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई थी। उनके काफिले द्वारा कथित तौर पर चार किसानों और एक पत्रकार को कुचले जाने के बाद से वह फरार हो गया था।

लखीमपुर खीरी हिंसा का कथित तौर पर वायरल हुए एक वीडियो में, जायसवाल नीले रंग के कुर्ते में किसानों को कुचलने वाली एसयूवी थार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने न्यूज चैनलों को कई इंटरव्यू दिए। जिस दिन एसआईटी बनी, वह अचानक लापता हो गया।

जायसवाल भाजपा कार्यकर्ता और लखीमपुर शहर के वार्ड सदस्य हैं।

मामले में एसआईटी ने कुल 10 गिरफ्तारियां की हैं।

विशेष अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने कहा कि चारों आरोपियों को मंगलवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा क्योंकि छुट्टी के कारण नियमित अदालत बंद रहेगी। उन्होंने कहा, एसआईटी आरोपी से पूछताछ कर रही है और जरूरत पड़ने पर रिमांड की मांग भी कर सकती है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

Read Next

वृंदावन के पुजारियों ने सनी लियोन के वीडियो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com