आरजी कर मामला: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

कोलकाता । कोलकाता के एस्प्लेनेड में छह जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ये डॉक्टर सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपनी सहकर्मी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे हैं।

आमरण अनशन पर बैठे छह जूनियर डॉक्टरों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। वहीं उनके सहकर्मी अपने-अपने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मरीजों की सेवा करने के लिए ड्यूटी पर लौट आए हैं।

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के एक प्रतिनिधि ने कहा, ”हमने मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी काम रोकने की हड़ताल वापस ले ली है। लेकिन साथ ही हम छह लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है ताकि राज्य सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम झुकने वाले नहीं हैं।”

इस बीच, अनशन कर रहे छह डॉक्टरों में से एक पुलस्त्य आचार्य ने रविवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने कहा कि उन्होंने भूख हड़ताल स्थल के पास एक बायो-टॉयलेट लगाने के लिए कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी है।

आचार्य ने कहा, “हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि बायो-टॉयलेट का इस्तेमाल केवल भूख हड़ताल में हिस्सा लेने वाले लोग ही करेंगे। हालांकि, पुलिस ने हमारे आवेदन का जवाब नहीं दिया। शनिवार को ही हमने इसकी व्यवस्था करने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने हमें इसकी अनुमति नहीं दी।”

एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से आचार्य के अलावा, अन्य पांच अनशनकारी जूनियर डॉक्टर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से तान्या पांजा, स्निग्धा हाजरा और अनुष्टुप मुखोपाध्याय, केपीसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से सायंतनी घोष हाजरा और एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से अर्नब मुखोपाध्याय हैं।

अर्नब मुखोपाध्याय ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि एक साधारण बायो-टॉयलेट स्थापित करने में इतनी जटिलताएं आएंगी। अब हम भूख हड़ताल स्थल से कुछ दूरी पर सार्वजनिक शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।”

–आईएएनएस

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

यूक्रेन युद्ध के बाद पहली दो दिवसीय भारत यात्रा पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारत आ रहे हैं। इस अवसर पर नई दिल्ली रूसी नेता का स्वागत...

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के निलंबित होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति के लिए नींव पत्थर रखने की घोषणा करने वाले टीएसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी ने निलंबित कर दिया...

‘प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान’, सोनिया गांधी बोलीं- कदम उठाए सरकार

नई दिल्ली । 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने...

इमरान मसूद ने किया मदनी के बयान का समर्थन, कहा- सभी को ‘जिहाद’ सिखाया जाना चाहिए

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बुधवार को जमीयत-उलेमा-हिंद के प्रमुख मौलाना मदनी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी को जिहाद सिखाया...

पश्चिम बंगाल की केंद्रीय ओबीसी सूची से 35 जातियों को हटाने की एनसीबीसी ने दी सलाह, अमित मालवीय ने ममता सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली । राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) ने पश्चिम बंगाल की केंद्रीय ओबीसी सूची से 35 जातियों को हटाने की सलाह दी है। इन सभी 35 जातियों का संबंध...

कांग्रेस ने पीएम मोदी का चाय बेचते एआई वीडियो किया शेयर, शिवराज सिंह ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चायवाला बताते हुए उनका एक एआई वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद इसको लेकर अब सियासी बवाल मच...

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, दो मुद्दों पर बनी चर्चा की सहमति

नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में चल रही गतिरोध...

सिर्फ हंगामा करना राजनीति नहीं होती, विपक्ष का दिमाग काम नहीं कर रहा : मनोज तिवारी

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और एसआईआर समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष के हंगामे...

केरल के सीएम विजयन की पत्नी को छोड़कर पूरे परिवार को ईडी का नोटिस

तिरुवनंतपुरम । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सरकारी घर क्लिफ हाउस में कुछ अनोखा हुआ है। परिवार में उनकी पत्नी कमला विजयन को छोड़कर सभी को केंद्रीय जांच एजेंसियों...

दिल्ली: पुलिस ने इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और नौकरी ढूंढने वालों को विदेश में नौकरी का लालच देकर ठगने वाले तीन...

admin

Read Previous

कांग्रेस ने किसानों को बनाया बदहाल, ‘महा-अघाड़ी’ सरकार में पैसों का होता था बंदरबांट : पीएम मोदी

Read Next

कांग्रेस को छोड़कर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों को एग्जिट पोल पर संदेह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com