ग्रेस मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट की फिर से होगी जांच, समिति गठित : एनटीए महानिदेशक

नई दिल्ली । नीट 2024 के रिजल्ट में कथित तौर पर अनियमितता को लेकर जारी सियासत के बीच एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थियों के परिणाम की दोबारा जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है और उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 5 मई को नीट की परीक्षा हुई थी और 4 जून को परीक्षा का रिजल्ट आया। कुछ अभ्यर्थियों ने रिजल्ट को लेकर सवाल उठाए थे। उन अभ्यर्थियों के सवालों को हल कर दिया गया है। ये देश की सबसे बड़ी परीक्षा थी। नीट परीक्षा में ग्रेस मार्क पाने वाले 1500 से ज्यादा अभ्यर्थियों के परिणाम को एक बार फिर से जांच करने के लिए समिति का गठन किया गया है। ये समिति परीक्षार्थियों की शिकायतों पर विश्लेषण करेगी और समाधान करने की पूरी कोशिश करेगी।

उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति ने कहा कि इस पूरे मामले पर हमारी समिति ने बैठक की और केंद्रों और सीसीटीवी के सभी विवरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ एग्जाम सेंटर्स पर समय की बर्बादी हुई और उम्मीदवारों को इसके लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। समिति ने सोचा कि वे शिकायतों को दूर कर सकते हैं और छात्रों को मुआवजा दे सकते हैं। इसलिए कुछ छात्रों के अंक बढ़ाए गए।

उन्होंने कहा कि हमने सभी चीजों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया और परिणाम जारी किए। इस तरह की समस्याएं 4750 में से 6 केंद्रों तक सीमित थी और 24 लाख में से केवल 1600 अभ्यर्थियों को इस समस्या का सामना करना पड़ा। छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने के कारण कुछ छात्रों की चिंताएं सामने आईं, क्योंकि कुछ उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक मिले और 6 उम्मीदवार टॉपर बन गए।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में इस परीक्षा की शुचिता से समझौता नहीं किया गया है। नीट का कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। पूरी परीक्षा प्रक्रिया बहुत पारदर्शी रही है। हम परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आश्वस्त कराना चाहते हैं कि उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

बेंगलुरु । बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। यह मामला कबड्डी खेल प्रतियोगिता के...

अमेरिकी राजदूत का दावा, 100 दिन में तेजी से आगे बढ़े भारत-अमेरिका के रिश्ते

नई द‍िल्‍ली । भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही। उन्होंने इसे...

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण...

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस...

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

admin

Read Previous

सरकार गठन को लेकर पूरी हुई चर्चा, पीएम मोदी से मिले अमित शाह और जेपी नड्डा

Read Next

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर सीडब्ल्यूसी में प्रस्ताव पास, जल्द लिया जाएगा फैसला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com