सपा सांसद के नाम में ‘रामजी’, लेकिन लबों पर औरंगजेब : विनोद बंसल

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को ‘गद्दार’ बोलने पर हंगामा मच गया है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि उन्हें अपनी कही पर माफी मांगनी चाहिए।

रामजी लाल सुमन के बयान पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “समाजवादी पार्टी को ‘नमाजवादी पार्टी’ कहा जाता है। समाजवादी पार्टी का नाम किसी खास मकसद से ऐसा रखा गया है। ऐसा लगता है कि उनके महासचिव ने हिंदू धर्म, संस्कृति, ऐतिहासिक शख्सियतों और पवित्र ग्रंथों का अपमान करना अपना कर्तव्य मान लिया है। संसद के ऊपरी सदन में राज्यसभा सांसद और सपा के महासचिव हिंदुओं और राणा सांगा को देशद्रोही कहें तो इसे देश कैसे स्वीकार कर सकता है? देशद्रोहियों का सम्मान और देश के वीर सपूतों का अपमान समाजवादी पार्टी की संस्कृति का हिस्सा रहा है, लेकिन अब समाज इसे और स्वीकार नहीं करेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से राजस्थान की वीर-वसुधा को कलंकित करने का दुस्साहस भारत की सदन में हुआ है, वह स्वीकार नहीं है। हम अपेक्षा करते हैं कि राज्यसभा के सभापति ऐसे सांसद को वहां से बाहर करेंगे और साथ ही समाजवादी पार्टी को तुरंत लिखित में समाज और सदन से माफी मांगनी चाहिए। इस मामले को लेकर राजस्थान के अंदर काफी आक्रोश है।”

विनोद बंसल ने कहा, “मैं उनको बता देना चाहता हूं कि राणा सांगा ने बाबर जैसे आक्रांता के खिलाफ युद्ध लड़ा था, जिसमें बुरी तरह से बाबर को हार का सामना करना पड़ा था। वह तो गनीमत है कि राणा सांगा ने उसको जिंदा छोड़ दिया। शायद ये वही गलती है, जो पृथ्वीराज चौहान से भी हुई थी इसलिए वह भारत के लिए नासूर बन गया। अन्यथा ऐसे लोगों को तो मृत्युदंड तुरंत मिलना चाहिए। मुझे लगता है बाबरवादी और औरंगजेब वाली मानसिकता को समाप्त करने का समय आ गया है। दुर्भाग्य की बात है कि इनके नाम में रामजी है, लेकिन लबों पर औरंगजेब है, इसलिए ऐसी मानसिकता को अब सदन और भारत से विदा करना है।”

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने तय किया है कि राजपूत समाज और वीर योद्धाओं का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ राजस्थान में प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में विवादित बयान दिया था।

–आईएएनएस

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

admin

Read Previous

हिन्दी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 का 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

Read Next

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला : एनआईए ने रिंदा, हैप्पी समेत चार बब्बर खालसा आतंकवादियों के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com