टमाटर की कीमतों में उछाल, चेन्नई में 100 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमतें

चेन्नई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)| चेन्नई के कोयम्बेडु थोक सब्जी मंडी में रविवार को टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। शनिवार को भाव 90 रुपये प्रति किलो था। तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी। हालांकि, उत्तर भारत से भारी खेप आने के बाद कोयम्बेडु बाजार में कीमत 40 रुपये से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में आ गई थी।

पूरे दक्षिण भारतीय राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण टमाटर की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। यहां टमाटर की फसलों को बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। फसल खराब होने से कीमतों में तेजी आई है।

कोयम्बेडु फल और सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष एम त्यागराजन ने आईएएनएस को बताया, “बाजार में टमाटर की कीमतों में अचानक वृद्धि हुई है, इसका प्रभाव खुदरा बाजार पर पड़ेगा क्योंकि वहां पर 120 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक पर टमाटर बेचे जाएंगे, जहां लोग खरीद की मात्रा कम करेंगे जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान होगा।”

कोयम्बेडु थोक बाजार में बैगन और भिंडी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बैगन और भिंडी 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेंगे।

चेन्नई के पम्मल में एक गृहिणी सुमंगला स्वामीनाथन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सब्जियों की कीमतों में वृद्धि चिंताजनक है और हमें अपने मेन्यू से टमाटर और भिंडी का कम उपयोग करना पड़ेगा। कोविड महामारी के बाद हम बुरे समय में चले गए थे और बारिश से सब्जियों की कीमतों में उछाल हमारे बजट पर भारी पड़ रहा है। उम्मीद है कि स्टालिन सरकार सब्जियों के इन बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए कुछ करेगी।

सब्जियों की कीमतों से परिवारों का बजट बिगड़ गया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि राज्य सरकार उत्तर भारतीय बाजारों से सब्जियों की अच्छी खेप उपलब्ध कराएगी।

कोयम्बेडु थोक बाजार के एक सब्जी व्यापारी अदबुल खादर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह चिंताजनक है और सरकार को कीमतों की जांच करनी चाहिए और इसका एकमात्र समाधान उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र के बाजारों से भारी मात्रा में स्टॉक को नियंत्रित करना है। अन्यथा व्यापारियों को अपनी दुकान बंद करनी होगी और दूसरी नौकरियों की तलाश करनी होगी।”

तमिलनाडु कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम पहले ही बाजार में हस्तक्षेप कर चुके हैं और उत्तर भारतीय बाजार से एक अच्छा स्टॉक लाए हैं । वर्तमान मूल्य वृद्धि के बारे में एक नीतिगत निर्णय लिया जाना है।”

–आईएएनएस

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

editors

Read Previous

अभिनेत्री शिविका दीवान ने की अपने पालतू सेंट बर्नार्ड कुत्तों कुत्ते के साथ की यह तस्वीरें शेयर देखिये यह मन को छू जाने वाली प्यारी तस्वीरें

Read Next

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के साथ दीपावली सरीखा जगमग होगा यूपी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com