‘पीएम सूर्य घर योजना’, ‘पीएम कुसुम योजना’ सहित हर स्कीम को गोवा में लागू करेंगे : प्रमोद सावंत

गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गांधीनगर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट समिट एंड एक्सो का उद्घाटन किया। इसके उद्घाटन के बाद अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित बनाने के अपने लक्ष्य को दोहराया।

इस कार्यक्रम में शामिल होने आए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “इंवेस्ट 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य दिया है, उसे मैं अपने राज्य में लागू करूंगा। उसमें चाहें पीएम सूर्य घर योजना हो या पीएम कुसुम योजना हो, हम इन योजनाओं को अपने राज्य में लागू करेंगे। इसके साथ सोलर पावर, हाइड्रो पावर या विंड पावर के लिए भी हम गोवा में टेंडर निकाल चुके हैं। इसके अलावा 2070 तक देश का कार्बन उत्सर्जन जीरो करने का जो लक्ष्य है, उसे हम गोवा में 2050 तक ही पूरा कर लेंगे। इसके अलावा गोवा में हमने खदानों की नीलामी करनी शुरू कर दी है। बहुत सी खदानों की नीलामी हो भी चुकी है। इस साल से शत प्रतिशत खदानों में काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा हमने डंप पॉलिसी पर भी काफी काम किया है।”

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ की।

सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित बनाने के अपने लक्ष्य को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो इसी एक्शन प्लान का हिस्सा है कि कैसे भारत को 2047 तक विकसित बनाना है। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों के बारे में भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पहले 100 दिनों में हमारी प्राथमिकता में स्पीड और स्केल का भी रिफ्लेक्शन दिखाई देता है। देश ने हर उस सेक्टर और फैक्टर को भी चिह्नित किया, जो भारत के तेज विकास के लिए जरूरी है। हमारी सरकार ने शुरुआती 100 दिनों में ग्रीन एनर्जी से जुड़े भी कई फैसले लिए हैं।

–आईएएनएस

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई । पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

admin

Read Previous

वाराणसी में ‘प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक’ विकसित करने की पहल

Read Next

यमन : सैन्य अड्डे पर हूती विद्रोहियों का हमला, तीन सैनिकों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com