पीएम मोदी को लालू प्रसाद यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर नहीं है और हमारा गठबंधन मजबूत है। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में सभी सीटों पर इंडी एलायंस के बागी लड़ रहे हैं। झारखंड में बुरा हाल है। शाहनवाज हुसैन ने कहा क‍ि लालू यादव कह रहे हैं कौन है मोदी, क्या चीज है मोदी। मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। मोदी विश्व के नेता हैं, पूरी दुनिया में मोदी-मोदी की गूंज है। भारत की छाती को 56 इंच का करने वाले नेता का नाम मोदी है। मोदी जी को लालू यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है और कहा है कि हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था। जब इस पर भाजपा नेता की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा है कि पहले ओवैसी यह बताएं कि उनके पूर्वज कौन थे। जो हैदराबाद का विलय भारत में नहीं चाहते थे, उनके लिए लड़ने वाले पूर्वजों की बात कर रहे हैं। वह अपने पर‍िवार से एक नाम बताएं, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी। यह सब लोग उस वक्त निजाम की चमचागिरी में लगे थे। अब देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिख रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी चर्चा से गायब हो रहे हैं। मीडिया में बने रहने के लिए चिट्ठी लिख रहे हैं। महाराष्ट्र में मार्केट डाउन चल रहा था, तो चिट्ठी लिख दी है।

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा कांग्रेस पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाने पर भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि आरक्षण को खत्म कर देंगे। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के रहते दलित पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण कोई छू नहीं सकता।

–आईएएनएस

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

संसद में हंगामे के कारण अटका कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर शशि थरूर का बिल

नई दिल्ली । कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक निजी सदस्य विधेयक संसद में हंगामे के कारण पेश नहीं हो सका। शनिवार को शशि थरूर...

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली । कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषणा करना...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आतंकी भूमिकाएं और प्रचार के जरिये आईएसकेपी भारतीय युवाओं को कर रहा आकर्षित

नई दिल्ली । इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े भारतीय मूल के आतंकियों को अब पहले की तुलना में अधिक लड़ाकू भूमिकाएं दी जा रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्हें...

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की...

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के बेटे के बयान पर राजनीति तेज, डीके शिवकुमार का पलटवार

बेंगलुरु । कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। यतींद्र का कहना है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन...

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

admin

Read Previous

उत्तराखंड: बेरीनाग ‘मस्जिद विवाद’ ने पकड़ा तूल, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Read Next

पीएम मोदी, खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने पर जस्टिस संजीव खन्ना को दी बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com