पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत दिग्गजों ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली । देशभर में 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देशवासियों को धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य और सुख-संपदा से सदैव परिपूर्ण रहे, यही कामना है।’

इसके अलावा पीएम मोदी ने कार्तिक उरांव की जन-शताब्दी पर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘आदिवासी समुदाय के अधिकार और आत्मसम्मान के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे देश के महान नेता कार्तिक उरांव को उनकी जन्म-शताब्दी पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे जनजातीय समाज के एक मुखर प्रवक्ता थे, जो आदिवासी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। वंचितों के कल्याण के लिए उनका अतुलनीय योगदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सौभाग्य की कामना करते हुए लिखा, ‘धनतेरस के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि से सभी के सुख, सम्पन्नता और सौभाग्य की कामना करता हूं।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, ‘समृद्धि, वैभव और आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं कामना करता हूं कि भगवान धन्वंतरि व मां लक्ष्मी आप सभी का जीवन सुख-सौभाग्य, समृद्धि और आरोग्य से सदैव परिपूर्ण रखें। शुभ धनतेरस!’

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सब पर बनी रहे। लिखा, ‘धनतेरस के पावन पर्व की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं! यह पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि का वाहक बने, प्रेम और सद्भावना का दीपक सभी के जीवन को आलोकित करता रहे, मां लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे, यही कामना है।’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेशवासियों और देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेश एवं देशवासियों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। प्रदेशवासी पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से धनतेरस पर्व को मनाएं। बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।’

–आईएएनएस

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

admin

Read Previous

दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट के बाद दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में मलबा

Read Next

दिल्ली : वायु प्रदूषण में मामूली गिरावट, 275 दर्ज किया गया औसत एक्यूआई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com