पाकिस्तान-अफगान सीमा पर टकराव, संघर्ष में किसका पलड़ा रहेगा भारी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। सीमा पर झड़पे जारी हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह सिलसिला कहीं किसी बड़े संघर्ष का रूप न ले ले।

शनिवार को सीमा चौकियों पर हुए भीषण संघर्ष में शनिवार को 19 पाकिस्तानी सैनिक और तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गई।

अमू टीवी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया कि तालिबान ने सीमा के पास उसकी चौकियों पर ‘बिना उकसावे के भारी हथियारों से गोलीबारी’ की है।

रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सशस्त्र बलों की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में, पाकिस्तान की सेना ने कहा कि उसके बलों ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें 15 से अधिक आतंकवादी मारे गए और तालिबान लड़ाकों को काफी नुकसान हुआ। सेना ने कहा कि यह झड़प कथित तौर पर अफगान तालिबान तत्वों द्वारा समर्थित घुसपैठ के प्रयास के कारण हुई थी।

हालांकि, तालिबान ने दावा किया कि यह हमला हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब था।

यह झड़पें मंगलवार रात को पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद हुई हैं। हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 51 लोग मारे गए।

अगर यह संघर्ष कोई बड़ा रूप लेता है तो पाकिस्तान के लिए गंभीर मुश्किल खड़ी हो सकती है। सैन्य ताकत एक बात है लेकिन तालिबान का रिकॉर्ड कुछ ऐसा रहा है जिससे उसे कमजोर नहीं आंका जा सकता है।

तालिबान पहले सोवियत यूनियन और अमेरिका जैसी ताकतों के साथ संघर्ष में उलझा रहा है। उसे दोनों को ही मात देने और अफगानिस्तान से खदेड़ने का श्रेय दिया जाता है।

तालिबान खुद को अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत के रूप में पेश करता है। वह दो बार काबुल की सत्ता पर काबिज हो चुका है। ऐसे में उससा टकराव पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा, वह भी तब जब उसकी अर्थव्यवस्था बेहद संकट की स्थिति में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगान तालिबान अब पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता कम करने में लगा है और अन्य पड़ोसियों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है।

दशकों तक, पाकिस्तान को अफगान तालिबान का संरक्षक माना जाता था। पाकिस्तान का इस ग्रुप के आगे बढ़ने में खासा योगदान रहा है। इस्लामाबाद इसे आश्रय, धन और कूटनीतिक समर्थन प्रदान करता रहा है।

9/11 अटैक के बाद अफगानिस्तान पर संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाले हमले के बाद, कई अफगान तालिबान नेताओं ने पाकिस्तान में शरण ली।

पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अमेरिकी ड्रोन हमलों के बीच, तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी या पाकिस्तानी तालिबान) उभरा जो आज पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया और इस समय अफगानिस्तान तालिबान तनाव का अहम कारण बना हुआ है।

टीटीपी का उद्देश्य पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और राज्य के खिलाफ आतंकवादी अभियान चलाकर पाकिस्तान सरकार को उखाड़ फेंकना है। मीडिया रिपोट्स् के मुताबिक यह पाकिस्तान की निर्वाचित सरकार को हटाकर इस्लामी कानून की अपनी व्याख्या के आधार पर एक कट्टरवादी शासन की नींव रखना चाहता है।

टीटीपी का गढ़ अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के आसपास का जनजातीय क्षेत्र है, जहां से वह अपने लड़ाकों की भर्ती करता है।

तालिबान पाकिस्तान की सैनिक ताकत से अच्छी तरह परिचित है ऐसे में हर कदम सोच समझकर उठाएगा अगर वह संघर्ष को आगे बढ़ाता है तो इसके पीछे उसकी सोची समझी रणनीति होगी।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

admin

Read Previous

बिहार पुलिस के डीएसपी रंजन कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

Read Next

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग में चीनी हैकर्स ने कैसे की सेंधमारी ?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com