मिशन 2022 में जुटी भाजपा, यूपी के सांसदों को मिली जिम्मेदारी, निकालेंगे आशीर्वाद यात्रा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने यूपी के सांसदों के कंधों मिशन 2022 फतह करने की जिम्मेदारी डाली है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के जिन सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है, उन्हें संसद के मानसून सत्र के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के साथ ही कम से कम दो से तीन लोकसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालनी है। बैठक में सांसदों को आगरे का पेठा देते हुए नसीहत भी दी गई कि आपसी कड़वाहट और मनमुटाव भूलकर संगठन के लिए एकजुट हो जाए। माना जा रहा है पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जीत की राह में दिख रही दरारों को भरने का काम शुरू कर दिया है।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सभी नए मंत्रियों और पार्टी के सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में दौरा करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, “शहरों के साथ गांवों में भी आशीर्वाद यात्राएं निकालें। खुली जीप में जनता के बीच में जाएं उनसे संवाद करें और उनकी समस्याओं को सुने और हल करें। इसके अलावा राज्य की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां भी जनता तक पहुंचाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों से चर्चा करें और उन्हें सरकार के नए कानून और योजनाओं की जानकारी भी दें।”

केंद्रीय मंत्रिमंडल में सात नए मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें तीन अनुसूचित जाति, तीन पिछड़ा वर्ग और एक सवर्ण समाज से हैं। इन सभी की आशीर्वाद यात्रा से पार्टी इनसे जुड़े समाज-वर्ग को फिर याद दिलाना चाहती है कि वह भाजपा सरकार की प्राथमिकता में हैं। यह प्रयास भावनात्मक रूप से समाज को मजबूती से जोड़ने का माना जा रहा है। इसके अलावा सभी सांसदों से कहा गया है कि कोरोना टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। वैक्सीन सेंटरों पर जाएं और खास तौर पर क्षेत्र की जनता को दूसरी डोज के लिए प्रेरित करें।

पहले दिन 27 जुलाई को कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के सांसदों को जबकि गुरुवार 29 जुलाई को अवध, काशी और गोरखपुर के सांसदों को बुलाया गया है।

बैठक में सभी सांसदों को साढ़े चार साल में राज्य की योगी सरकार द्वारा किए गए कामों की ‘इरादे नेक, काम अनेक’ नाम से एक बुकलेट भी दी गई। भाजपा ने बुकलेट में बताया है कि कोरोना काल में किस तरह गरीबों को मुफ्त राशन देकर केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी मुश्किलें कम की है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

यूपी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रियंका और सोनिया गांधी से की मुलाकात

Read Next

राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार अंतिम गन्तव्य तक पहुंचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com