मेघालय में चुनावी मतगणना के बाद भड़की हिंसा, एक की मौत

शिलांग : मेघालय में चुनाव के बाद भड़की हिंसा में मैरांग क्षेत्र में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नतीजों से नाखुश प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार रात विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने उपायुक्त के कार्यालय परिसर के भीतर मतगणना केंद्र पर पथराव किया और मैरांग निर्वाचन क्षेत्र में एक कार में आग लगा दी।

मैरांग निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बत्शेम रिनथियांग, यूडीपी के वर्तमान विधायक मेटबाह लिंगदोह से 155 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने कहा कि एक समाचार चैनल द्वारा रिजल्ट्स की ‘गलत’ रिपोर्टिग के कारण शेला निर्वाचन क्षेत्र से हिंसा भड़की।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ भीड़ को दमकल की गाड़ी पर पथराव करते हुए भी देखा गया।

आईएएनएस से बात करते हुए पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र कुमार एम.जी. कहा, एक मीडिया आउटलेट ने एक पार्टी द्वारा विधानसभा सीट जीतने के बारे में गलत सूचना प्रकाशित की, हालांकि सीट वास्तव में किसी अन्य पार्टी द्वारा जीती गई थी।

कुमार ने कहा, एसडीओ सोहरा मुख्यालय का दौरा करने पर समर्थकों को एक अलग परिणाम मिला। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

–आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

दिल्ली : सिगरेट से जलाया 7 साल के बच्चे का गालv

Read Next

कर्नाटक में जल्द ही बनेंगे एप्पल फोन, एक लाख रोजगार होंगे सृजित : बोम्मई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com