जामिया मिलिया इस्लामिया में होगा मेडिकल कॉलेज, केंद्र ने दी अनुमति

नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया को मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। देश के प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शुमार दिल्ली का जामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा था।

गौरतलब है कि दिल्ली में स्थित अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी तक में फिलहाल मेडिकल कॉलेज नहीं है।

रविवार को जामिया मिलिया इस्लामिया का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान जामिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने घोषणा की कि केंद्र सरकार ने जामिया में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति दे दी है।

वाइस चांसलर द्वारा की गई इस घोषणा के दौरान मंच पर उपराष्ट्रपति और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह मेडिकल कॉलेज न केवल दक्षिण दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी है, बल्कि यूपी और हरियाणा के आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी होगा।

स्वतंत्रता संग्राम और असहयोग आंदोलन से जन्मी संस्था जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपनी स्थापना के 102 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी गौरवमयी यात्रा पूरी करने के बाद अब जामिया मिलिया इस्लामिया शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम हासिल करना चाहता है। इसके लिए जामिया ने केंद्र सरकार से जामिया परिसर के भीतर ही एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कि जामिया में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने पर यहां एमबीबीएस जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल कोर्सेज भी शुरू हो सकेंगे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान भी कुलपति ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मंजूरी प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति की सहायता मांगी थी। राष्ट्रपति से हुई इस मुलाकात से पहले भी विश्वविद्यालय केंद्र सरकार से मेडिकल कॉलेज के लिए मंजूरी देने की अपील कर चुका था।

प्रो. अख्तर ने राष्ट्रपति से जनजातीय छात्रों के लिए एक छात्रावास स्थापित करने में मदद मांगी है। विश्वविद्यालय जनजातीय अध्ययन एवं विकास विभाग और जनजातीय छात्रों के लिए एक छात्रावास स्थापित करना चाहता है और इसके लिए मदद की आवश्यकता है। शैक्षणिक कार्यक्रमों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय में अतिरिक्त शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भी अनुरोध किया था।

आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने मणिपुर सरकार से उनकी यात्रा में सहयोग का किया आग्रह

Read Next

यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान के पार, 205.90 मीटर पर पहुंचा पानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com