मालदीव के राष्ट्रपति से मिले जयशंकर, मिलकर काम करने के लिए तत्पर

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने भारत दौरे पर आये मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से सोमवार को यहां मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आये मुइज्जू की इस यात्रा के साथ दोनों देश आपसी रिश्तों में पिछले कुछ समय में आई खटास दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

जयशंकर ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा, “भारत और मालदीव के मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।”

मालदीव के राष्ट्रपति ने रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए आयोजित रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी।

मुइज्जू के साथ मालदीव के विदेश मंत्री मोसा जमीर और वित्त मंत्री मोहम्मद शफीक भी थे।

राष्ट्रपति भवन में विदेशी नेताओं के साथ चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनके तीसरे कार्यकाल में वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए भारत पड़ोसी देशों के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति, विकास और समृद्धि के लिए काम करेगा।

समारोह में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के ‘पड़ोसी पहले’ और ‘सागर’ विजन को दोहराया।

विदेश मंत्रालय ने बताया, “पीएम मोदी ने क्षेत्र में लोगों के बीच और नजदीकी जुड़ाव तथा कनेक्टिविटी की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज उठाता रहेगा।”

इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रित किये जाने पर मुइज्जू के कार्यालय ने कहा था, “उन्होंने (राष्ट्रपति ने) कहा है कि वह भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री (मोदी) के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत-मालदीव संबंध सही दिशा में बढ़ रहा है और यह इस यात्रा के दौरान परिलक्षित होगा।”

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

admin

Read Previous

अमेठी से जीते किशोरी लाल के नॉमिनेशन फॉर्म में हुई बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर हंगामा

Read Next

पेटीएम ने नौकरियों में की कटौती, प्रभावित कर्मचारियों को देगी बोनस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com