आईएसआईएस आतंकी साजिश : एनआईए ने कोर्ट में पेश किया आरोप पत्र, लीबियाई समेत दो के नाम शामिल

मुंबई । छत्रपति संभाजीनगर में आईएसआईएस की आतंकी साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश किया। इसमें एक लीबियाई नागरिक समेत दो आरोपियों के नाम शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए ने आरोप पत्र में इस साल फरवरी में गिरफ्तार महाराष्ट्र के एम. जोहेब खान और लीबियाई नागरिक एम. शोएब खान को छत्रपति संभाजीनगर में आईएसआईएस की एक आतंकी साजिश में मुख्य साजिशकर्ता बताया है।

जोहेब को शोएब ने भर्ती किया था। इन दोनों ने आईएसआईएस के भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने और देश भर में संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमले के लिए युवाओं की भर्ती करने की साजिश रची थी।

एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश आरोप पत्र में आईएसआईएस/आईएस के आतंकवादियों के विदेशी संचालकों से जुड़ी साजिश के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को उजागर किया है।

एनआईए की जांच में पहले ही जोहेब और शोएब से जुड़ी भारत विरोधी गतिविधियों के नेटवर्क को उजागर किया जा चुका है। इन लोगों ने आईएसआईएस के स्वयंभू खलीफा के प्रति ‘बयात (वफादारी की शपथ)’ ली थी।

एनआईए के मुताबिक, भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के बाद जोहेब और शोएब ने तुर्की या अफगानिस्तान भागने की योजना बनाई थी।

आरोपी आईएसआईएस की चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए एक वेबसाइट विकसित करने में शामिल थे। इसके माध्यम से उन्होंने दुनिया भर के युवाओं को आईएसआईएस में भर्ती करने की योजना बनाई थी।

जांच में पाया गया कि जोहेब ने छत्रपति संभाजीनगर के 50 से अधिक युवाओं के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसका उद्देश्य भारत में आईएसआईएस की गतिविधियों बढ़ाना था। जोहेब और शोएब दोनों ही योजनाबद्ध आतंकी हमलों के लिए विस्फोटकों के निर्माण और आईईडी बनाने से संबंधित वीडियो का आदान-प्रदान कर रहे थे।

इन्होंने अपने एजेंडे का एक विस्तृत टाइम-टेबल भी तैयार किया था। इसमें भारत में आतंकी हमलों की योजना, तैयारी और उन्हें अंजाम देने और उसके बाद की कार्रवाई शामिल थी।

एनआईए ने आरोपपत्र में कहा, “आरोपियों ने भारत की सुरक्षा, इसकी धर्मनिरपेक्षता और शासन की लोकतांत्रिक प्रणाली को खतरे में डालने की साजिश रची थी।”

–आईएएनएस

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

admin

Read Previous

अदाणी ग्रुप के विझिंजम बंदरगाह पर आई पहली मदर शिप, पोर्ट इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक पल

Read Next

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप से जाना जाएगा, अधिसूचना जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com