तकनीकी खराबी के बाद इंडिगो की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट को किया गया हैदराबाद डायवर्ट

नई दिल्ली : इंडिगो की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट को मंगलवार को तकनीकी खराबी के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट की हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6.10 बजे इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

अधिकारियों ने कहा कि वाराणसी जाने वाली उड़ान संख्या 6ई897 में 137 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई897 को एहतियात के तौर पर हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। पायलट ने तकनीकी खराबी देखी और एहतियात के तौर पर हैदराबाद के लिए डायवर्ट कर दिया। विमान इस समय हैदराबाद में है और आवश्यक निरीक्षण से गुजर रहा है।”

“किसी और देरी से बचने के लिए, यात्रियों को वाराणसी ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।”

इससे पहले 10 मार्च को बेंगलुरू से लखनऊ जाने वाला एआईएक्स कनेक्ट विमान तकनीकी समस्या के चलते उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाईअड्डे पर लौट आया।

सरकारी सूचना के अनुसार, 2021-202 के दौरान विभिन्न विमानों में तकनीकी खराबी की कुल 1,090 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

विमान के संचालन के दौरान तकनीकी खराबी का अनुभव होता है और ये विमान में लगे सिस्टम या उपकरण या पुर्जो के अनुचित कामकाज या खराबी के कारण हो सकता है।

विमान के आगे संचालन से पहले निर्माता द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन के आधार पर ऑपरेटर तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए कार्रवाई करते हैं।

–आईएएनएस

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

राजस्थान : वसुंधरा राजे के समर्थन के बाद खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन तेज

जयपुर । बीकानेर में खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया, जब सैकड़ों लोगों ने 363 धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर भूख हड़ताल और विरोध...

झारखंड: विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

रांची । झारखंड के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की प्रोन्नति को लेकर स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को...

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

वहां एक बॉर्डर था, बॉर्डर पर किसी देश की सेनाएं थीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के सदन में सिर्फ असली सोर्स का हवाला देने के फैसले को बार-बार मानने से इनकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

admin

Read Previous

सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति

Read Next

दिल्ली मेट्रो में कम कपड़ों में महिला का वीडियो वायरल, डीएमआरसी ने दिया जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com