दिल्ली में रोहिणी के एक स्कूल के पास हुए बम धमाके पर मनीष सिसोदिया बोले, यह केंद्र की लापरवाही

नई दिल्ली । दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए बम धमाके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

पत्रकारों से बात करते हुए स‍िसोद‍िया ने कहा, “दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुए बम धमाके से शहर के लोगों में चिंता और भय का माहौल पैदा हो गया है। त्योहारों के नजदीक यह घटना होने के कारण और भी चिंताजनक है। इस दौरान लोग बाजारों में भीड़-भाड़ में होते हैं और विभिन्न समारोहों में भाग लेते हैं। बम धमाके ने यह दर्शाया है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कितनी लापरवाह है। दिल्ली की कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को लेकर उनके पास कोई स्पष्ट योजना नहीं है। यह केंद्र सरकार का एक बड़ा फेलियर है।”

उन्होंने कहा, “धमाके के कारण एक स्कूल की दीवार गिर गई। लेकिन, सौभाग्य से आज छुट्टी का दिन था। अगर यह घटना स्कूल के समय होती, तो बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा हो सकता था। इस स्थिति ने मुझमें डर और चिंता पैदा कर दी है। मुझे सुबह से लगातार फोन और संदेश मिल रहे हैं, लोग मुझसे कह रहे हैं कि मैं दिल्ली की भीड़-भाड़ में न जाऊं। यह एक संकेत है कि लोग किस हद तक डर गए हैं।”

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की लापरवाही और अक्षम प्रशासन की वजह से दिल्ली के लोग आज भयभीत हैं। जब इस धमाके की खबर टीवी और सोशल मीडिया पर फैली, तब लोगों ने देखा कि ठीक इसी समय दिल्ली में एक अन्य घटना भी घटी। कल शाम को दिल्ली के एक इलाके में फायरिंग हुई थी, इसमें एक लड़की घायल हो गई थी। ऐसा लग रहा है कि किसी गैंगस्टर के लिए दिल्ली में कानून का कोई खौफ नहीं है। खुलेआम फायरिंग करने वाले ये अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।”

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में गैंगस्टर का आतंक बढ़ा है। रंगदारी वसूली की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और लोगों को उनके व्यवसायों के सामने धमकियां मिल रही हैं। यह स्थिति केवल एक घटना की नहीं है, बल्कि लगातार बढ़ती हुई कानून व्यवस्था की चूक का परिणाम है। नांगलोई में मिठाई की दुकान के सामने हुई फायरिंग की घटना या महिपालपुर में होटल मालिक को धमकाने की घटना, ये सब दिल्ली में अपराधियों के बढ़ते हौसले को दर्शाते हैं।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली की पुलिस और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है। लेकिन, स्थिति यह है कि पुलिस नियंत्रण में नहीं है। पार्टी के नेता दिन-रात इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं और केवल लोगों के काम में बाधा डालने में व्यस्त हैं।”

उन्होंने कहा, “ये घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या दिल्ली में सुरक्षा की स्थिति में कोई सुधार होगा या यह और भी बदतर होती जाएगी। दिल्ली के नागरिकों को इस पर विचार करने की आवश्यकता है और देखना होगा कि क्या हमारी सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर है या नहीं।”

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में टेस्ट जीत दर्ज कर बढ़ाया सीरीज का रोमांच

Read Next

अगले लीडर का नाम गुप्त रखेगा हमास, इजरायल को चकमा देने का प्लान: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com