लोकसभा उपचुनाव में कलावती डेलकर की 50 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत

(1.गांधीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)| दादरा और नगर हवेली के लोकसभा उपचुनाव में शिवसेना उम्मीदवार और दिवंगत मोहन डेलकर की विधवा कलावती डेलकर ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी पर 50,000 से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने मंगलवार को परिणाम की घोषणा के बाद लोगों को मोहन देलकर के प्रति सम्मान भाव रखने और उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया। दादरा नगर हवेली (डीएनएच) के नतीजों के बाद कलावती डेलकर ने कहा, “मैं निर्वाचन क्षेत्र के सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं, क्योंकि उन्होंने मेरे दिवंगत पति के प्रति जो भावनाएं दिखाई हैं और मुझ पर भरोसा किया है। मैं उस भरोसे को पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगी।”

डीएनएच अब एकीकृत केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और डीएनएच का हिस्सा है।

50 वर्षीय कलावती डेलकर ने अपने पति मोहन डेलकर के निधन के बाद अपना पहला चुनाव लड़कर मंगलवार को सबसे अधिक जीत के अंतर के साथ अपनी पत्नी की सीट हासिल करके इतिहास रच दिया। डेलकर को कुल मतों का 59.51 प्रतिशत (1,16,834 मत) प्राप्त हुआ और उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी महेश गावित पर 51,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

गावित ने कहा, “मैं कलावती डेलकर को चुनाव जीतने के लिए बधाई देता हूं। जाहिर है कि उन्हें भारी समर्थन देने के बाद निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। हम परिणामों का विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि क्या करने की जरूरत है।”

डीएनएच उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई। दोपहर तक शिवसेना की जीत के स्पष्ट संकेत देने वाले केंद्रों से रुझान आने लगे। डेलकर सभी राउंड की मतगणना में भाजपा के महेश गावित से आगे रहीं।

भाजपा प्रत्याशी महेश गावित डीएनएच जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व हेड कांस्टेबल हैं। उनके लिए स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, पुरुषोत्तम रूपाला, अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे स्टार प्रचारकों ने प्रचार किया था।

उधर, कलावती के प्रचार के लिए शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत विनायक राउत, अनिल देसाई और आदित्य ठाकरे डीएनएच में डेरा डाले हुए थे।

डीएनएच के दिवंगत सांसद मोहन डेलकर ने मरीन ड्राइव के होटल सी ग्रीन में आत्महत्या कर ली थी। वह अपने पीछे 15 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ गए, जिसमें उन्होंने दमन, दीव और दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर कथित तौर पर लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश ढोड़ी का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि वह अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।

–आईएएनएस

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

editors

Read Previous

हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं भारतीय महिलाएं : जेपी नड्डा

Read Next

मास्क न पहनने वाले शख्स ने चेकिंग के दौरान महिला कांस्टेबलों से की बदसलूकी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com